हिंदुस्तान को गर्व है इन पर ! सूनक ही नहीं इन भारतीयों ने भी विदेश में कमाया बड़ा नाम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 06:21 PM (IST)

ऋषि सुनक का नाम सुनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। क्योंकि आज से वह उस देश पर राज करने जा रहे हैं जिसने 'सोने की चिड़िया' कहे जाने वाले भारत के पर ऐसे काटे जो उड़ने लायक ही नहीं बचा। शायद ब्रिटेन ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि भारत का बेटा ही उनके देश की कमान अपने हाथों में ले लेगा। ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की राजनीति में वापसी कर शानदार पटकथा लिख डाली।

 PunjabKesari
ऋषि सुनक

भारतीय मूल के सुनक (42) ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन इतिहास रच दिया है। सुनक के माता-पिता सेवानिवृत्त डॉक्टर यशवीर और फार्मासिस्ट उषा सुनक भारतीय मूल के हैं और 1960 के दशक में केन्या से ब्रिटेन आए थे। सुनक की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। सुनक दंपति की दो बेटियां हैं। सुनक के दादा-दादी भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मस्थान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुजरांवाला में पड़ता है। सुनक पर तो भारत को गर्व है ही लेकिन आज हम ऐसी महान हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने  विदेशी राजनीति में ऊंचा पद हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। 

PunjabKesari

कमला हैरिस 

सबसे पहले बात करते हैं अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की जो आधी भारतीय और आधी जमैका मूल की है। 2021 में देश उस गदगद हो गया जब कमला को अमेरिका का उपराष्ट्रपति चुना गया। वह संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति, अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक रैंकिंग वाली महिला निर्वाचित अधिकारी, पहली अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति और पहली एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं। उनकी मां तमिलनाडु स्थित नागापट्टिनम जिले में थुलासेंद्रपुरम गांव से तालूक्क रखती थी तभी तो उनकी जीत पर पूरा तमिलनाडु झूम उठा था। 

PunjabKesari

वनिता गुप्ता 

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक वनिता गुप्ता ने भी इतिहास रचकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ओबामा प्रशासन के दौरान जस्टिस डिपार्टमेंट में अपनी सेवा दे चुकी भारतीय मूल की वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटार्नी जनरल नियुक्त किया गया था।  अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट में तीसरा सबसे ऊंचा पद एसोसिएट अटॉर्नी जनरल का होता ह। इस डिपार्टमेंट में एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के तौर पर वनिता गुप्ता नागरिक अधिकारों के काम की निगरानी में अहम भूमिका निभा रही हैं। 

PunjabKesari
पराग अग्रवाल

अब बात करते हैं ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल 2011 से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े और 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बने। पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। बाद में वह मुंबई चले गये जहां उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे और उनकी मां एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं।उन्होंने परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 से पढ़ाई की। अग्रवाल ने 2001 में तुर्की में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2000 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 77वीं रैंक अर्जित की और 2005 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में डिग्री की।  इसके बाद वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। 

PunjabKesari

 नीरा टंडन 

इंडियन-अमेरिकन नीरा टंडन भी जो बिडेन की वरिष्ठ सलाहकार (सीनियर एडवाइजर) रह चुकी हैं । नीरा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन के प्रशासन में अधिकारी रह चुकी हैं। उन्हें 'द वर्किंग मदर पत्रिका' ने 2014 की 50 सबसे अधिक ताकतवर मांओं की सूची में भी शामिल किया चुका है। नीरा ने विज्ञान में स्नातक किया है तथा येल विश्वविद्यालय से विधि में उपाधि प्राप्त की है। वह  अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी भी रही हैं।

PunjabKesari
लीना नायर

भारतीय मूल की लीना नायर भी विदेश में अपना दबदबा कायम कर चुकी है। उन्हें फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जिक्युटिव नियुक्त किया है।ग्लोबल कंज्यूमर गुड्स कंपनी में भारतीय मूल की लीना नायर का करियर करीब 30 साल का है। लीना नायर ने झारखंड के जमशेदपुर स्थित जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) से पढ़ाई कीऔर वहां से गोल्ड मेडल भी जीता है। उन्हें कई एचआर एंटरवेंशन के लिए श्रेय मिल चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static