सेंसेक्स निफ्टी धड़ाम, सोने- चांदी ने मारी छलांग... Iran-Israel जंग से बाजार में मची उथल-पुथल

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:08 AM (IST)

नारी डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिर गए। जहां एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हुए तो वहीं दूसरी तरफ  सोने और चांदी ने लंबी छलांग लगा दी। साेमवार को सोने और चांदी की कीमतों में 3 परसेंट से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिससे सेफ़ हेवन डिमांड मज़बूत हुई।

PunjabKesari
ये है बाजार का हाल

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 2,743.46 पॉइंट या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 533.55 पॉइंट या 2.11 प्रतिशत गिरकर 24,645.10 पर आ गया। सेंसेक्स पैक में, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टूब्रो, इटरनल, अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज़्यादा पिछड़े। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को ही फ़ायदा हुआ।


सोना- चांदी में उछाल

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 5,000 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये से ज्यादा की उछाल आई।  सोना एमसीएक्स पर पिछले सत्र में 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,65,501 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 5,811 रुपये से अधिक तेजी के साथ 1,67,915 रुपये तक पहुंचा। वहीं चांदी की बात करें तो पिछले सत्र में यह 282644 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी  शुरुआती कारोबार में यह 10,508 रुपये की तेजी के साथ 2,93,152 रुपये तक उछली।

PunjabKesari
खामेनेई की हत्या के बाद मार्कीट में मचा तूफान

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार सुबह तेहरान पर US-इज़राइली एयरस्ट्राइक में मारे गए, ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार को उनकी मौत की पुष्टि की। ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर की हत्या का बदला लेने के लिए इज़राइल और उस इलाके के अरब देशों पर मिसाइलें दागना शुरू कर दिया। एशियाई मार्केट में, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स नीचे गया, जबकि शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स पॉज़िटिव ज़ोन में ट्रेड कर रहा था। मार्केट के नज़रिए से सबसे बड़ा रिस्क क्रूड ऑयल में उछाल से पैदा होने वाला एनर्जी रिस्क है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static