नीतू कपूर ने किया बेटी रिद्धिमा का Hair Cut, कुछ ऐसा है उनका नया लुक

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 07:11 PM (IST)

लाॅकडाउन में पार्लर बंद होने की वजह से महिलाएं घर पर ही अपनी खूबसूरती को निखार रही हैं। अब तो घर में ही हेयरकट करने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। इसका बाॅलीवुड सेलेब्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। सेलेब्स आए दिन अपने नए हेयर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब कपूर परिवार की बेटी रिद्धिमा कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।

PunjabKesari

रिद्धिमा का हेयर स्टाइलिस्ट कोई ओर नहीं बल्कि उनकी मां नीतू कपूर है। उन्होंने खुद ही रिद्धिमा का हेयरकट कर दिया है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना नया लुक शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। अपने नए लुक को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- जब आपकी मां हेयकट में एक्सपर्ट होती हैं। साथ ही उन्होंने अपनी मां को शुक्रिया भी बोला है।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट ने भी अपना हेयरकट करवाया था। जिसके बाद ऐसी खबरे सामने आई थीं कि आलिया ने रणबीर कपूर से अपना हेयरकट करवाया है। आलिया के नए लुक को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। बॉलीवुड में घर पर हेयरकट करने का ट्रेडं अनुष्का शर्मा ने शुरू किया था। उन्होंने पति विराट कोहली का हेयरकट किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static