इस नवरात्रि पालकी से आएगी और हाथी से जाएगी मां दुर्गा, जानिए क्या होगा इसका असर

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 07:19 PM (IST)

नारी डेस्क:  सनातन परंपरा में हर साल नवरात्रि के दौरान यह माना जाता है कि मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर पृथ्वी पर आगमन और प्रस्थान करती हैं। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां का वाहन आने वाले समय के संकेत देता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 2026 में कहा जा रहा है कि मां दुर्गा डोली (पालकी) पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों वाहनों का अपना-अपना विशेष अर्थ होता है।

PunjabKesari
डोली पर आगमन का क्या मतलब?

नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च गुरुवार से हो रहा है और इसका समापन 27 मार्च को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब मां दुर्गा डोली या पालकी पर आती हैं, तो इसे बहुत शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका संकेत यह है कि देश-दुनिया में कुछ जगहों पर तनाव या अशांति बढ़ सकती है, प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ सकती है । लोगों को स्वास्थ्य और मौसम से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसी कारण कई ज्योतिषी इसे सावधानी का संकेत  मानते हैं।


हाथी पर प्रस्थान का क्या है संकेत?

नवरात्रि के अंत में मां दुर्गा का हाथी पर जाना शुभ माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका अर्थ है अच्छी बारिश होने की संभावना, कृषि और अनाज उत्पादन में वृद्धि,  सुख-समृद्धि और शांति का माहौल। हाथी को समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari
 क्या करना चाहिए नवरात्रि में

धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धा से पूजा-पाठ करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करें, दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का पाठ करें, जरूरतमंदों को दान करें, घर में साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण रखें। नवरात्रि का पर्व मां शक्ति की आराधना का समय होता है। सच्चे मन से की गई पूजा और भक्ति से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static