नवरात्रि के तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में क्या हैं आज के रेट
punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 12:30 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आप नवरात्रि में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन में जहां कीमतें अक्सर बढ़ जाती हैं, वहीं इस बार बाजार से राहत की खबर आई है। नवरात्रि के तीसरे दिन सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
बाजार में क्यों आई गिरावट?
बुधवार को मार्केट में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतें थोड़ी कम हो गईं। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर भी सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव में गिरावट देखी गई है। MCX पर सोना 0.31% गिरकर ₹1,13,478 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी 0.22% गिरकर ₹1,34,763 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
आज के दिन देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली 1,05,900
जयपुर 1,05,900
अहमदाबाद 1,05,800
मुंबई 1,05,750
चेन्नई 1,05,750
कोलकाता 1,05,750
पुणे 1,05,800
हैदराबाद 1,05,750
बेंगलुरु 1,05,750
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहा है?
दुनियाभर के बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी हाजिर सोना 0.3% घटकर $3,753.22 प्रति औंस पर आ गया है। जबकि मंगलवार को यह $3,790.82 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। डिसंबर डिलीवरी वायदा सोना भी 0.8% टूटकर $3,785.90 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गिरावट ओवरबॉट यानी "अत्यधिक खरीदी" की वजह से हुई है। इसके अलावा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत न मिलने के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है।
त्योहार और शादी का सीजन
भारत में सोना केवल एक गहना नहीं, बल्कि निवेश और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। खासकर नवरात्रि, दीवाली और शादी-ब्याह के समय इसकी मांग बहुत ज्यादा होती है।
क्या अभी सोना खरीदना फायदेमंद है? इस समय सोने की कीमतों में जो गिरावट आई है, वह अस्थायी हो सकती है। अगर आप त्योहारों या शादी के लिए सोने की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
नोट: ये रेट्स बाजार और टैक्स के अनुसार थोड़े-बहुत अलग हो सकते हैं।