9 अगस्त रक्षाबंधन पर बन रहा है शनि-मंगल का शक्तिशाली राजयोग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 04:23 PM (IST)

नारी डेस्क: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को बड़े ही शुभ संयोग के साथ मनाया जाएगा। इस दिन दो खास ग्रहों की स्थिति एक साथ कई शुभ योगों का निर्माण कर रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अगस्त को नवपंचम राजयोग और प्रतियुति योग बन रहा है जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। 9 अगस्त को सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर मंगल और अरुण (यानी सूर्य) के बीच 120 अंश का कोण बनेगा। जब दो ग्रह इस तरह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में होते हैं, तो नवपंचम योग का निर्माण होता है। यह योग शुभ फल देने वाला होता है।
वहीं सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर मंगल और शनि के बीच 180 अंश का कोण बन रहा है, जिससे प्रतियुति योग बन रहा है। यह योग भी यदि शुभ प्रभाव दे तो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी सफलता दिला सकता है। इन दोनों योगों के बनने से कुछ खास राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो राशियां जिन्हें इस दिन का विशेष लाभ मिलेगा।
मेष राशि – सुनहरा समय आने वाला है
मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना है। व्यवसाय में नया निवेश करना लाभकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
सुझाव: इस समय का भरपूर उपयोग करें और कोई भी अवसर हाथ से न जाने दें।
वृश्चिक राशि – दूर होंगी परेशानियाँ, आएंगी खुशियां
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत सारी खुशियाँ लेकर आएगा। लंबे समय से चल रही परेशानियाँ अब खत्म होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति आएगी। व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। नई साझेदारियों से लाभ हो सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
सुझाव: सोच-समझकर निवेश करें और भरोसेमंद लोगों से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़े: सावन के अंतिम सोमवार पर करें ये काम, मिलेगी महादेव की विशेष कृपा
मीन राशि – मेहनत का मिलेगा मीठा फल
मीन राशि वालों के लिए भी ये योग बहुत शुभ सिद्ध होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उसका अच्छा फल मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।
सुझाव: नए काम की शुरुआत करना इस समय लाभकारी रहेगा।
रक्षाबंधन का यह दिन सिर्फ भाई-बहन के प्यार का नहीं, बल्कि कुछ राशियों के लिए भाग्य के खुलने का भी दिन बन सकता है। नवपंचम और प्रतियुति योग जैसे शुभ योग अगर आपकी राशि को प्रभावित कर रहे हैं, तो इसका भरपूर लाभ उठाइए। मेहनत करते रहिए, सफलता निश्चित है।