बिंदास और रोमांटिक होते हैं N नाम वाले!

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 01:37 PM (IST)

इस जिंदगी में हम रोजाना कई लोगों से मिलते हैं। उनमें से कुछ लोग हमारे साथ जिंदगीभर के लिए रहते हैं तो कुछ पलभर में बिछड़ जाते हैं। एेसे में जो हमारे साथ चल रहे हैं या जिसको हम आपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं उनका स्वाभाव और व्यक्तिव कैसा है। यह तो हर कोई जानना चाहता है।  वैसे भी किसी व्यक्ति के नाम से उसके बारे में सब कुछ जान लेना हमारे लिए फायदेमंद होता है। एेसे में आज हम आपको बताएंगे N अक्षर से शुरू होने वाले व्यक्तिओं का व्यक्तिव कैसा होता है। 

 


तो चलिए जानते हैं प्यार के मामले और स्वाभाव में कैसे होते हैं वह लोग जिनका नाम N अक्षर से शुरू होता है। 

 

रोमांटिक होते हैं N नाम वाले लोग

प्यार में रोमांटिक N नाम वाले लोग अपने रिश्तों को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। यह जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ते लेकिन जब किसी को सचे दिल से अपना लेते हैं तो उसको धोखा देने के बार में सोच भी नहीं सकते। सुख हो या दुख अपने पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं। अगर आपका होने वाला पार्टनर N नाम वाला है तो आप बहुत ज्यादा किस्मत वाले हैं। 

 

PunjabKesari

फायदा देखकर करते हैं दोस्ती

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वह हर चीज में अपना फायदा देखते हैं। इनके लिए प्यार भी एक हिसाब-किताब की तरह ही होता है। हालांकि ये आकर्षक रूप-रंग के मालिक होते हैं। जिसका फायदा ये समय-समय पर उठाते रहते है।

 

मनमौजी स्वभाव के मालिक 

N नाम वाले लोग मनमौजी स्वभाव के होते हैं। इनको दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इनको खुद पता नहीं होता ये क्या करने वाले हैं। ये किसी भी काम से जल्दी बोर हो जाते हैं। मगर ये लोग जिस भी काम को अपने हाथ में लेते हैं उसको पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। 

 

PunjabKesari

दिखने में शांत, अंदर से होते हैं आक्रमक

ये लोग दिखने में बेहद शांत हैं लेकिन अंदर ही अंदर ये बेहद ही आक्रमक होते हैं । ये धीमी गति से काम करना पसंद करते है लेकिन अपनी आलोचना इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। कुछ लोग इनको मुंहफट तक कहते हैं। अगर इनको किसी की बात पसंद नहीं आती तो मुंह पर बोल देते हैं। अपने दिल में कुछ नहीं रखते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static