National TV पर सलमान ने बाढ़ से जूझ रहे पंजाबियों के लिए कह दी ऐसी बात, की वायरल हो रहा Video
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 01:06 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं और लोगों की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान, सोनू सूद और अक्षय कुमार ने पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में अहम योगदान दिया है।
सलमान खान ने भेजी रेस्क्यू बोट्स, लेंगे गांव गोद
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के ज़रिए बाढ़ राहत कार्यों में मदद पहुंचाई है। उन्होंने 5 नावें (बोट्स) पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी हैं। इनमें से 2 नावें फिरोज़पुर बॉर्डर पर जिला प्रशासन को दी गई हैं, जबकि बाकी 3 नावें पूरे राज्य में राहत कार्यों में लगाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तब सलमान की संस्था कुछ गांवों को गोद लेकर वहां फिर से विकास कार्य शुरू करेगी। यह जानकारी पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने दी।
Salman Khan sheds light on Punjab floods
— ColorsTV (@ColorsTV) September 8, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @jiohotstar aur 10:30 baje #Colors par.@vaselineindia @feelthefizz @danubeproperties @citroen_india #BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19 @beingsalmankhan @biggbosscolors.tv
@gauravkhannaofficial… pic.twitter.com/ZYI0XASWWQ
सोनू सूद ने किया ग्राउंड पर दौरा, शेयर किया इमोशनल मैसेज
सोनू सूद ने खुद बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और वहां के हालात अपनी आंखों से देखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाढ़ के बीच से तस्वीरें और अनुभव शेयर करते हुए लिखा
"हम ज़मीन पर थे। हमने नुकसान देखा, दिल टूटा... लेकिन वो ताकत भी देखी जो थमने का नाम नहीं ले रही थी। गांव पानी में डूबे, जिंदगियां उजड़ीं, लेकिन उम्मीद अब भी कायम है। पंजाब को जो चाहिए, हम यहां हैं मदद करने, पुनर्निर्माण करने और घाव भरने के लिए।"
अक्षय कुमार ने की बड़ी आर्थिक मदद
अक्षय कुमार ने भी एक जिम्मेदार नागरिक और पंजाबी होने का फर्ज निभाया है। उन्होंने बाढ़ राहत के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह रकम राहत सामग्री खरीदने और ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए दी गई है। इसके अलावा, रणदीप हुड्डा जैसे अन्य कलाकार भी मदद के लिए सामने आ रहे हैं।
जहां एक तरफ सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स की यह मदद उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है जो अपने घर, जमीन और परिवार से जुड़ा सब कुछ खो चुके हैं।