17 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग जैन मंदिर पहुंचीं Malaika Arora, Viral Video

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 12:30 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ मंदिर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

मंदिर में साथ दर्शन, वायरल हुआ वीडियो

रविवार को मलाइका अरोड़ा राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचीं, जहां उनके साथ हर्ष मेहता भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया “अब तो रिश्ता पक्का लग रहा है!”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B O L L Y W O O D (@filmyselfies.official)

सादगी भरे अंदाज में दिखीं मलाइका

इस दौरान मलाइका अरोड़ा सफेद कुर्ते में बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आईं। वहीं हर्ष मेहता ब्लू शर्ट में दिखाई दिए। मंदिर परिसर में दोनों ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। भीड़ बढ़ने पर स्थिति संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

यें भी पढ़ें : अप्रैल में कब-कब है एकादशी? जानें वरुथिनी और मोहिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त

कौन हैं हर्ष मेहता?

हर्ष मेहता को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 33 वर्षीय डायमंड मर्चेंट हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब इन्हें एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर भी इस जोड़ी को साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखने की कोशिश की। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों अलग-अलग बाहर निकले, लेकिन बाद में एक ही कार में बैठते नजर आए, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

मलाइका की पर्सनल लाइफ रही चर्चा में

मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। इससे पहले वह अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी और करीब 6 साल बाद 2024 में अलग हो गए। इससे पहले मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान है।

यें भी पढ़ें : अमृत समान है लहसुन का पानी! रोज सुबह पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे

क्या सच में पक्का है रिश्ता?

फिलहाल मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन बार-बार साथ नजर आना और वायरल वीडियो ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दोनों के बीच कुछ खास जरूर चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static