इस Actor ने Donald Trump से कहा, मेरे से बात करने आए तो गैस सिलेंडर भी लेते आना

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:42 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Boman Irani एक बार फिर अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के बयान पर ऐसा मजेदार रिएक्शन दिया कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में Donald Trump के एक बयान को लेकर चर्चा थी, जिसमें उन्होंने “ईरानियों” से बातचीत की बात कही थी। इसी पर चुटकी लेते हुए Boman Irani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने अपने सरनेम “ईरानी” को लेकर मजाक करते हुए कहा कि बातचीत के लिए तीन “ईरानी” मौजूद हैं स्मृति जी, अरुणा ईरानी और खुद बोमन ईरानी। “मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा” वीडियो में बोमन ईरानी कहते हैं कि वे शांति के लिए तैयार हैं, लेकिन एक शर्त के साथ। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा, मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा, बेहतर होगा कि ट्रंप साहब दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं।

PunjabKesari

ट्रंप को दिया पारसी खाने का न्योता

ट्रंप को पारसी खाने का न्योता देते हुए बोमन ईरानी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि अगर वह भारत आते हैं, तो उनका खास तरीके से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें पारसी डिशेज जैसे धनसक और कस्टर्ड खिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने हंसी-मजाक में एक दिलचस्प मांग भी रख दी कि अगर ट्रंप अपने साथ एक गैस सिलेंडर लेकर आएंगे, तो उनकी जिंदगी और भी आसान हो जाएगी।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

सेलेब्स और फैंस की आई मजेदार प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर न सिर्फ फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी। Farhan Akhtar, Tabu और Jaaved Jaaferi जैसे सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में हंसी वाले इमोजी और मजेदार प्रतिक्रियाएं देकर इस वीडियो का भरपूर आनंद लिया।

Boman Irani का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो Boman Irani जल्द ही फिल्म Khosla Ka Ghosla 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ Anupam Kher और Ranvir Shorey भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static