भरी महफिल में अक्षय कुमार ने Rajpal Yadav को किया बेइज्जत? Viral हुई Video

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:11 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar और मशहूर कॉमेडियन Rajpal Yadav इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने दावा किया कि अक्षय कुमार ने भरी महफिल में राजपाल यादव की बेइज्जती कर दी। हालांकि, अब इस मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह वीडियो फिल्म “भूत बंगला” के प्रमोशनल इवेंट का है। इवेंट के दौरान जब सभी कलाकार फोटो खिंचवा रहे थे, तभी Rajpal Yadav वहां पहुंचे। वीडियो में देखा गया कि Akshay Kumar ने उन्हें इशारा करके साइड में खड़े होने को कहा। इसी छोटी सी बात को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।

फैंस ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होते ही फैंस ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इसे “बेइज्जती” बताया, कुछ ने लिखा कि राजपाल यादव को जानबूझकर अलग किया गया, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लेकर आलोचना भी देखने को मिली।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

राजपाल यादव ने बताई सच्चाई

विवाद बढ़ने के बाद Rajpal Yadav ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि यह कोई बेइज्जती नहीं थी। वे खुद इवेंट में थोड़ा लेट पहुंचे थे। अक्षय कुमार सिर्फ फोटो के लिए सही पोजिशन सेट कर रहे थे। राजपाल यादव ने बताया, अक्षय पाजी का एक तरीका है कि जब लड़कियां और लड़के साथ होते हैं, तो लड़कियों को बीच में खड़ा किया जाता है। यह सम्मान दिखाने का तरीका है।

PunjabKesari

अक्षय और राजपाल की दोस्ती

राजपाल यादव ने यह भी साफ किया कि उनके और Akshay Kumar के बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं। दोनों कलाकार कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें Bhool Bhulaiyaa, Bhagam Bhag जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। जल्द ही दोनों फिल्म “भूत बंगला” में एक बार फिर साथ नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static