संगीत जगत ने खोया एक और युवा सितारा, 34 साल की उम्र में निधन, जानें क्या थी मौत की असली वजह

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 09:40 AM (IST)

नारी डेस्क: ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर अब हमारे बीच नहीं रहे। सिर्फ 34 साल की उम्र में उन्होंने 17 नवंबर की रात अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मौत से फैंस ही नहीं, पूरी ओडिया फिल्म और संगीत दुनिया सदमे में है।14 नवंबर को हालत बिगड़ने पर AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती खबरों के मुताबिक, 14 नवंबर को दोपहर लगभग 1:10 बजे ह्यूमन सागर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। उनकी रिपोर्ट्स देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मेडिकल ICU में शिफ्ट किया। एक स्पेशल टीम उनके इलाज में लगी हुई थी, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। उन्नत इलाज देने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। आख़िरकार, 17 नवंबर की रात 9:08 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या थी ह्यूमन सागर की मौत की वजह?

अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। यानी उनके शरीर के कई अंगों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था। जब उन्हें भर्ती किया गया था, तब उनकी रिपोर्ट्स में कई गंभीर बीमारियाँ सामने आईं:- मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेलियर, दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया (बाइलेटरल निमोनिया), दिल की पंपिंग क्षमता बहुत कम हो जाना, डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी, यानी दिल बड़ा हो जाना और उसकी कार्यक्षमता खराब होना इन सभी गंभीर समस्याओं की वजह से डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।

फैंस और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ह्यूमन सागर की मौत की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस, म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार और कई राजनीतिक नेता उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

कौन थे ह्यूमन सागर?

ह्यूमन सागर ओडिशा के जाने-माने और बेहद लोकप्रिय सिंगर थे। उन्हें अभिजीत मजूमदार द्वारा कंपोज किए गए सुपरहिट गाने ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से अपार पहचान मिली। उनकी आवाज का लोगों पर खास ही असर था।  उन्होंने ओडिया फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने गाए।हिंदी में भी "मेरा यह जहां" नाम का एक एल्बम रिलीज किया। कई सुपरहिट रोमांटिक और इमोशनल गानों से लोगों का दिल जीता। कम उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली थी, जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा।

ह्यूमन सागर की मौत से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति

सिर्फ 34 साल की उम्र में ऐसे टैलेंटेड सिंगर का जाना, ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। फैंस उन्हें उनकी मधुर आवाज के लिए हमेशा याद रखेंगे।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static