जिम शुरू करने से पहले जान लें सही उम्र, नहीं तो पड़ सकता है भारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 11:51 AM (IST)

नारी डेस्क : आजकल फिटनेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसका असर बच्चों व किशोरों पर भी देखने को मिल रहा है। कई बार कम उम्र के बच्चे भी जिम जाकर भारी-भरकम वजन उठाने लगते हैं, बिना यह समझे कि इसका उनके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि जिम शुरू करने की सही उम्र और सही तरीका पता हो, ताकि फिटनेस के साथ सेहत भी सुरक्षित रहे।

कम उम्र में जिम जाने के नुकसान

शरीर के प्राकृतिक विकास पर असर पड़ सकता है
मांसपेशियों और हड्डियों में चोट का खतरा बढ़ता है
गलत तरीके से वर्कआउट करने पर ग्रोथ रुक सकती है
थकान, कमजोरी और ओवरस्ट्रेस की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari

सही उम्र में जिम शुरू करने के फायदे

मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ताकत बढ़ती है
वजन कंट्रोल में रहता है
शरीर फिट और एक्टिव रहता है
स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है
हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा कम होता है।

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

 

जिम शुरू करने की सही उम्र क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिम शुरू करने की सही उम्र 17 से 18 साल के बाद मानी जाती है। इस उम्र तक शरीर का विकास काफी हद तक हो चुका होता है, जिससे मसल ट्रेनिंग करना सुरक्षित रहता है। इससे पहले बच्चों को आउटडोर खेल, योग, रनिंग और हल्की एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये सभी गतिविधियां शरीर के प्राकृतिक विकास में मदद करती हैं और फिटनेस को सुरक्षित तरीके से बेहतर बनाती हैं।

PunjabKesari

जिम जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा ट्रेनर की देखरेख में ही वर्कआउट करें
धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं, जल्दबाजी न करें
संतुलित डाइट लें (प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स)
केमिकल सप्लीमेंट्स से बचें
शरीर को पर्याप्त आराम दें।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

 

फिट रहना जरूरी है, लेकिन सही उम्र और सही तरीके से। कम उम्र में जिम शुरू करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए पहले शरीर को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाएं और सही समय आने पर ही जिम जॉइन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static