हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी में आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा भी थी शामिल, जानिए कौन है वो

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 05:42 PM (IST)

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में NCB की टीम ने एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आर्यन द्वारा  ड्रग्स लेने की बात कबूलने के बाद यह मामला और भी संगीन हो गया है। वैसे तो रेव पार्टी में स्टार किड के अलावा और लोग भी शामिल थे लेकिन फिलहाल आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा पर शिकंजा कसा गया है। अब सवाल यह है कि मुनमुन धमेचा आखिर हैं कौन, जिनका नाम इस मामले में बढ़-चढ़कर सामने आ रहा है। 

PunjabKesari
बताया जा रहा था कि मुनमुन धमेचा दिल्ली की रहने वाली हैं और वह एक माॅडल हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मुनमुम अक्सर पार्टियों में नजर आती हैं और वह कई शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि मुनमुन के माता- पिता नहीं है, उनका एक भाई है जिसका नाम प्रिंस धमेचा है। मुनमुन वैसे मध्य प्रदेश की रहने वाली है,  6 साल पहले ही वह  भाई प्रिंस के साथ दिल्ली चली गई थी। मुनमुन की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हे  पार्टियों का भी शौक है।  बॉलीवुड सितारों के साथ भी उनकी कई तस्वीरें देखी गई हैं। 

PunjabKesari
वहीं अरबाज मर्चेंट की बात की जाए ताे वह शाहरुख खान की बेटी और बेटे, आर्यन खान के करीबी दोस्त भीहैं। इससे पहले उन्हे दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और अनन्या पांडे के साथ पार्टी करते भी देखा जा चुका है। 

PunjabKesari
फिलहाल मेडिकल जांच के गबाद आर्यन खान, मुनमुन भनेजा और अरबाज मर्चंट को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद पता चलेगा कि आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा या फिर ज्युडिशियल कस्टडी में भेजा जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static