पोते को भी मुकेश और नीता अंबानी ने दिए हैं अच्छे संस्कार, श्लोका के बेटे की इस अदा पर सब हुए फिदा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 12:38 PM (IST)

कल का दिन उन लोगों के लिए खास रहा जो सालों से अंबानी परिवार के साथ काम कर रहे हैं। कल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट का तीसरा रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें सेलेब्स ने रिलायंस के कर्मचारी शामिल हुए इसके साथ ही मीडिया वालों की भी इस खास समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया था। अंबानी परिवार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका दिल कितना बढ़ा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


कपल का तीसरा रिसेप्शन बाकी से काफी अलग था क्योंकि इस दौरान पूरे परिवार ने एक साथ खड़े होकर मेहमानों का स्वागत किया। अंबानी परिवार के घरेलू कर्मचारियों और रिलायंस कर्मचारियों के लिए समर्पित समारोह में मुकेश, नीता अंबानी के साथ- साथ दूल्हा दुल्हन यानी कि अनंत और राधिका अंबानी ने भी  भावपूर्ण भाषण दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनंत ने  'जय श्री राम' से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि- ,"हम बहुत आभारी हैं कि आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां आए हैं, अपने पूरे परिवार की ओर से, मैं आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। सबसे पहले, मैं अपनी और राधिका की शादी के लिए इस कार्यक्रम के आयोजन में आपके प्रयासों के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दूल्हे राजा ने कहा- रिलायंस और एच.एन. अस्पताल के कई कर्मचारी यहां मौजूद हैं, साथ ही JWC टीम के कई सदस्य भी मौजूद हैं। हम JWC टीम के बहुत आभारी हैं, क्योंकि यह पूरा आयोजन उनकी कड़ी मेहनत के कारण संभव हो पाया है. आइए JWC टीम के लिए ज़ोरदार तालियां बजाएं."। इसी बीच मुकेश अंबानी का पोता पृथ्वी अपनी मासूम अदाओं से सबका दिल जीतने में कामयाब हो गया।

PunjabKesari
दरअसल  नीता अंबानी अपने पूरे परिवार की मौजदूगी में मीडिया और मेहमानों का अभिवादन कर रहीं थीं। इसी बीच उन्होंने जब अपने पोते को बोलाया तो पृथ्वी दौड़ता हुआ आया और फिसलकर स्टेज पर ही गिर गया। हालांकि इतना छोटा बच्चा होने के बावजूद भी वह डरा नहीं और उठकर हाथ में माइक लेकर सभी को जय श्रीकृष्णा कहता है। इस आखिरी समारोह की वीडियो और तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static