बेटी दिवस पर कृति सेनन का सवाल, कहा- बेटियां कब बिना डर के जी पाएंगी?

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 04:31 PM (IST)

नारी डेस्क : बेटी दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन रोजमर्रा की परिस्थितियों का जिक्र किया, जिनसे कई लड़कियों को गुजरना पड़ता है। कृति ने कहा कि बेटी दिवस मनाने का असली मतलब तभी होगा, जब बेटियां सार्वजनिक जगहों पर बिना डर के अपनी जिंदगी जी सकें।

क्या हो अगर बेटी फोन करके कहे कि कोई उसका पीछा कर रहा है?

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लोगों से रोजमर्रा की ऐसी स्थितियों के बारे में सोचने की अपील की, जिनमें एक लड़की को अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क रहना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई बेटी फोन करके बताए कि कुछ पुरुष उसका पीछा कर रहे हैं, अगर वह अकेले घर लौटते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखे या सुरक्षित जगह पहुंचने से पहले उसके फोन की बैटरी खत्म होने लगे, तो उसके परिवार को कैसा महसूस होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

‘सुरक्षा के इंतजाम जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लाइव लोकेशन शेयर करना, पेपर स्प्रे रखना, पैदल जाने के बजाय कैब लेना या सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करना आज कई लड़कियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कृति ने इस बात पर सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए इतनी अतिरिक्त सावधानियां क्यों बरतनी पड़ती हैं।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

बिना डर के जी सकें बेटियां

कृति सेनन ने कहा कि बेटी दिवस का असली जश्न उस दिन होगा, जब कोई लड़की रात में अकेले घर लौट सके, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सके, अपनी पसंद के कपड़े पहन सके और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बिना डर के कर सके। उन्होंने ऐसी स्थिति की कल्पना की, जहां महिलाओं को सार्वजनिक जगह पर रहते हुए हर समय किसी अनहोनी की आशंका न रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static