एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय का दिखा स्टाइलिश अंदाज, नए रेड हेयर लुक पर फिदा हुए फैंस

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 11:13 AM (IST)

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कहीं नजर आती हैं, उनका अंदाज फैंस का ध्यान खींच ही लेता है। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका बदला हुआ लुक देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खासतौर पर उनके नए रेड हेयर लुक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। ऐश्वर्या का एयरपोर्ट वीडियो सामने आने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके नए हेयरस्टाइल और क्लासी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नए लुक में बेहद स्टाइलिश दिखीं ऐश्वर्या

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय ने इस बार बेहद सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश लुक चुना। उन्होंने बेज कलर का ट्रेंच कोट पहना था, जिसे उन्होंने ब्लू जींस के साथ पेयर किया। पैरों में ब्राउन बूट्स और आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज उनके पूरे लुक को और क्लासी बना रहे थे।हालांकि, इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके बालों ने खींचा। ऐश्वर्या के खुले हुए लाल रंग के बाल उनके लुक को बिल्कुल अलग अंदाज दे रहे थे। नए हेयर कलर के साथ वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पेरिस फैशन वीक को लेकर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई हैं। हालांकि, उनके एयरपोर्ट से रवाना होने के पीछे यही वजह है, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ऐश्वर्या के एयरपोर्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है और उनके फैंस उनके नए लुक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें:  रात में पैर की नस क्यों खिंचने लगती है? जानिए कारण

फैंस बोले- आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं

ऐश्वर्या का वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'मैम सच में मिस वर्ल्ड हैं यार', वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ऐश्वर्या आज भी उतनी ही खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं। कई फैंस ने उनके नए हेयर कलर की भी तारीफ की। लोगों का कहना है कि रेड हेयर लुक ने ऐश्वर्या के पूरे अंदाज को और ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है।

PunjabKesari

आराध्या के बिना दिखीं ऐश्वर्या

इस बार एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय अकेली नजर आईं। आमतौर पर उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कई मौकों पर उनके साथ दिखाई देती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या को अकेले देखकर कुछ फैंस ने कमेंट सेक्शन में आराध्या के बारे में भी सवाल पूछे। एक यूजर ने लिखा, 'आराध्या कहां हैं मैम?' वहीं कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि क्या ऐश्वर्या इस बार अपनी बेटी के बिना विदेश जा रही हैं। हालांकि, आराध्या इस दौरान उनके साथ क्यों नहीं थीं, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का नया रेड हेयर लुक ही चर्चा का विषय बना हुआ है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static