हाथ जोड़े केदारनाथ पहुंचे Mukesh Ambani, भक्ति और सादगी देख TV Actor ने की तारीफ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:32 PM (IST)

नारी डेस्क : मुकेश अंबानी चाहे कितनी ही अमीर बिजनेसमैन हो लेकिन भगवान के आगे सिर झुकाना कभी नहीं भूलते। मुकेश अंबानी क्या, उनका पूरा परिवार भगवान की भक्ति और आस्था में डूबा में नजर आता है, इतने बिजी शेड्यूल के बीच और बिजनेस के तवान के बावजूद अंबानी परिवार भगवान के लिए समय जरूर निकालता है। हाल ही में मुकेश अंबानी केदारनाथ और ब्रदीनाथ मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे, वो भी नंगे पाव जहां उन्होंने पहले आरती की और फिर भगवान के आगे हाथ जोड़े। अंबानी के इसी अध्यात्मिक आस्था से टीवी एक्टर शालीन भनोट ने भी सीख ली कि भगवान से बड़ा कोई नहीं।

PunjabKesari

एक पॉडकास्ट मेंशालीन भनोट ने बताया था कि अरबों के मालिक होने के बावजूद अंबानी की सबसे बड़ी सीख यह है कि आप चाहे जिंदगी में कितनी भी सफलता हासिल कर लें, भगवान के आगे सिर झुकाना (आस्था) कभी नहीं भूलना चाहिए। शालिन के मुताबिक, उनकी भगवान के आगे आस्था दिखावटी नहीं बल्कि सच्ची है। उनकी आप एक वीडियो देखना जिसमें वह लालबाग्चा के राजा के दर्शन के लिए गए थे, जहां वह कांपते हुए हाथ बप्पा के आगे जोड़े खड़े थे, कान पड़के नजर आए थे, हालांकि कुछ बेवकूफ लोगों ने उनका मजाक बनाया था, जिन्होंने बनाया वो पागल लोग थे।

PunjabKesari

बता दें कि मुकेश अंबानी को यह धार्मिकता अपने पिता, धीरूभाई अंबानी से मिली है, जो हमेशा अपने काम के साथ-साथ ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा रखते थे। मुकेश से आगे उनके बच्चों को यह धार्मिकता मिली, अनंत और उनका पहला बेटा आकाश भी हर काम की शुरूआत से पहले भगवान का आर्शिवाद जरूरत लेते है। मुकेश अंबानी अक्सर अपनी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के साथ तिरुपति बालाजी, बद्रीनाथ और द्वारकाधीश जैसे मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं। किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले या कंपनी की बड़ी सफलताओं के बाद वे अक्सर मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लेते हैं, शायद उनकी यहीं आस्था और खूबी उन्हें दूसरों से अलग और सक्सेसफुल इंसान बनाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static