LGBTQ कम्युनिटी के लोगों को देख कर भाग जाता था ये एक्टर, बोला- मुझे डर लगता था

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 01:50 PM (IST)

नारी डेस्क: टेलीविज़न स्टार हर्षद चोपड़ा ने धीरज धूपर के साथ दिल खोलकर बातचीत में बताया कि कैसे डर और समझ की कमी ने एक बार LGBTQ+ कम्युनिटी के बारे में उनकी सोच को बनाया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक गे पुरुष से सालों बाद डर के मारे भागने के लिए माफी मांगी थी, और कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि गे पुरुषों से कैसे डील किया जाता है।

PunjabKesari
रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में बातचीत के दौरान, हर्षद ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक घटना को याद किया जब साथी कंटेस्टेंट धीरज धूपर ने LGBTQ+ कम्युनिटी पर अपना नजरिया शेयर किया था। अपना अनुभव शेयर करते हुए, हर्षद ने कहा-"मैंने ज़िंदगी में एक रैंप वॉक किया है। उसके भी पैसे नहीं मिले क्योंकि पैसे लेने घर जाना ड़ता।" उन्होंने कहा-  "पहले न मैं भाग जाता था सीधा समझ नहीं आता थ उस इंसान को मैं कुछ दिन पहले मिला था। डर बहुत लगता था, उस टाइम पे भाग गया था बहाना बना के शूट है। उसको पता था कि शूट कैंसिल है फिर भी मैं भाग गया था।"

PunjabKesari

एक्टर ने बताया- "जब मैं उनसे मिला, तो मैं उनके पास गया और उनसे कहा कि 'सॉरी मुझे नहीं पता था कि इस सिचुएशन से कैसे डील करना है।' मैं झगड़ालू इंसान नहीं हूँ। फट्टू (डरपोक) इंसान हूं। शायद मुझे ज़्यादा समय लगे लेकिन मुझे डर लगता था।" एक्टर धीरज धूपर ने LGBTQ+ कम्युनिटी के सदस्यों के साथ अपनी बातचीत के बारे में और खुलकर बात की। धीरज ने कहा- "मैं गे लोगों के साथ बहुत कम्फर्टेबल महसूस करता हूं। लगता ही नहीं है। पर्सनली, मेरी यही राय है कि वे बेहतर इंसान हैं। वे हर चीज़ को लेकर ज़्यादा सेंसिटिव होते हैं। वे बहुत अच्छे हैं।" यह बातचीत शो के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान हुई जिसमें सेक्सुअलिटी, पहचान और समाज की मंज़ूरी के विषय पर बात की गई। 
PunjabKesari

ब्रेकफास्ट के समय, शो के कंटेस्टेंट से पूछा गया कि क्या सेक्सुअलिटी किसी व्यक्ति की पहचान तय करती है, उसका हिस्सा बनती है, या समाज की सोच से काफी हद तक बनती है। फैशन इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला को चर्चा के दौरान अपनी पर्सनल जर्नी शेयर करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता अभी भी मानते हैं कि उनकी सेक्सुअलिटी की वजह से उनमें कुछ गड़बड़ है,


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static