Thyroid है तो डरिए मत, ये Diet खाकर करें कंट्रोल

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 04:35 PM (IST)

 नारी डेस्क: थायरॉइड की समस्या आजकल काफी आम हो गई है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप सामान्य और स्वस्थ जीवन नहीं जी सकते। सही खानपान, नियमित दवा और अच्छी लाइफस्टाइल की मदद से थायरॉइड को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। कई लोग यह नहीं जानते कि उनकी रोजाना की डाइट भी थायरॉइड मैनेज करने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप भी थायरॉइड से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं उन फूड्स और डाइट टिप्स के बारे में, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

थायराइड की बीमारी का पता कैसे लगाएं

अगर आपका वजन अचानक से कम हो गया है या बढ़ गया है, दिल की धड़कन तेज होना, ज्यादा पसीना आना, चिड़चिड़ापन, नींद अच्छी नहीं आती तो आप को सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर के बताए हुए टेस्ट करवाने चाहिए और पता लगाना चाहिए कि आपको थायराइड की बीमारी है या नहीं। अगर आपको ये बीमारी हो गई है तो चिंता की बात नहीं है। इसका इलाज संभव है। एक्सपर्ट के अनुसार, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर भी आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते है।

Thyroid हो गया है तो डरिए मत, ये Diet खाकर बीमारी करें कंट्रोल

थाइराइड में कैसी डाइट होनी चाहिए

थाइराइड की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पूर्व डायटिशियन डॉ अनामिका गौर बताती हैं कि थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जिनमें अच्छी मात्रा में आयोडीन और जिंक पाया जाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दही, दूध, अंडा शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  12 मिनट में ब्रेन ट्यूमर की पहचान करेगा AI सिस्टम, महंगे टेस्ट और लंबे इंतजार की जरूरत नहीं

हरी सब्जियां खाएं

थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। जैसे ब्रोंकली, पालक, शिमला मिर्च। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। हफ्ते में कम से कम चार दिन इन सब्जियों को जरूर खाएं। इसमें ध्यान रखने की जरूरत है कि सब्जियां को कच्चा न खाएं और इसके साथ साबुत अनाज से बनी रोटियों का भी सेवन करें।

Thyroid से हैं परेशान? अपनी Diet में करें ये बदलाव, मिलेगा फायदा

फलों का सेवन करें

अपनी डाइट में फलों को भी शामिल करें। खासतौर पर सेब, केला और बेरीज़ को डाइट में शामिल करना अच्छा माना जाता है। थाइराइड की बीमारी में इन फलों का सेवन करना चाहिए। थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ-साथ मैदा, प्रोसेस्ड फूड, और अधिक चीनी के सेवन न करें। परहेज करके भी इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे कंट्रोल करें। नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त रहने के लिए योग करें। रोजाना 20 मिनट चले, कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें, इससे आपका वजन कम होगा। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static