Paris फैशन वीक में छाईं Isha Ambani, भारतीय कारीगरी को मिला ग्लोबल मंच

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 11:42 AM (IST)

नारी डेस्क : रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी पेरिस हाउते कूट्योर वीक में भारतीय फैशन की खास पहचान बनकर उभरीं। वह मनीष मल्होत्रा के ऑटम/विंटर 2026 हाउते कूट्योर शो में शामिल हुईं, जो पेरिस के आधिकारिक कूट्योर कैलेंडर पर मनीष मल्होत्रा की पहली प्रस्तुति थी। इस मौके पर ईशा अंबानी ने खास गोल्डन गाउन पहना, जिसे मुंबई में 700 घंटे से ज्यादा की बारीक कारीगरी के साथ तैयार किया गया है।

इस गाउन को मनीष मल्होत्रा ने स्टाइलिस्ट एंड्रयू मुकामल के साथ मिलकर खास तौर पर ईशा अंबानी के लिए डिजाइन किया। इसमें भारतीय जरी-ज़रदोजी की कारीगरी और कढ़ाई के दो पारंपरिक रूप सली और ताबान के साथ हाथ से लगाए गए क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया। इसका डिजाइन ‘MAA (मां)’ से प्रेरित है, जो उन महिलाओं को समर्पित है जिनके प्यार, ताकत और गरिमा ने पीढ़ियों को आकार दिया है।

PunjabKesari

ईशा अंबानी ने अपने लुक को लॉरेन श्वार्ट्ज के 50 कैरेट न्यूड डायमंड इयररिंग्स और 12 कैरेट पियर-शेप न्यूड डायमंड रिंग के साथ पूरा किया। गोल्डन गाउन और डायमंड ज्वेलरी के इस अंदाज ने पेरिस के प्रतिष्ठित फैशन मंच पर भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के मेल को सामने रखा।

पेरिस में ईशा अंबानी की मौजूदगी को भारतीय डिजाइनरों, लग्जरी ब्रांड्स और कारीगरों को दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचाने की उनकी सोच से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रिलायंस रिटेल में अपनी भूमिका के जरिए वह भारतीय डिजाइन और क्रिएटिव टैलेंट को वैश्विक पहचान दिलाने पर लगातार काम कर रही हैं।

यें भी पढ़ें : खून गाढ़ा है तो डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स, बेहतर रहेगा Blood Circulation

 

रिलीज़ के मुताबिक ईशा अंबानी ने पेरिस में खास तौर पर मनीष मल्होत्रा और राहुल मिश्रा की प्रस्तुतियों में भाग लिया। इसे भारतीय डिजाइनरों और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने की उनकी व्यापक सोच का हिस्सा माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static