Mithun Chakraborty की हुई सर्जरी, एक्टर से मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के CM

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 06:42 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके दाहिने हाथ (Right Hand) में समस्या होने के कारण डॉक्टरों ने उनकी छोटी सर्जरी की, जो सफल रही। 74 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई।

राइट हैंड की समस्या के चलते हुई सर्जरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने हाथ में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों और सर्जनों की टीम ने उनके हाथ की एक माइनर सर्जरी (Minor Surgery) की।अस्पताल की मेडिकल टीम की निगरानी में उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई।

PunjabKesari

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की और अभिनेता की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने दिया हेल्थ अपडेट

मीडिया से बातचीत के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर है और उनकी सर्जरी सफल रही है। उन्होंने बताया, कल रात मिथुन चक्रवर्ती का एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ। उन्होंने मुझे पहले ही इसकी जानकारी दी थी, लेकिन वे नहीं चाहते थे कि यह बात सार्वजनिक हो। अब वह ठीक हैं और उम्मीद है कि उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

यें भी पढ़ें : हरियाली तीज पर क्यों झूला झूलती हैं महिलाएं? जानिए इसके पीछे का सच

परिवार की ओर से अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती या उनके परिवार की ओर से स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि अभिनेता के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मिथुन चक्रवर्ती को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। पिछले कुछ वर्षों में भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उपचार कराना पड़ा था। हालांकि हर बार वह स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static