सर्जरी के बाद इतना बदल गया मौनी रॉय का चेहरा, पुरानी फोटो देखकर पहचानना मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 05:48 PM (IST)

नारी डेस्क:   बॉलीवुड में सुंदर दिखना अब सिर्फ शौक नहीं, ज़रूरत बन गया है। हर एक्ट्रेस अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़तीऐसे ही मौनी रॉय ने भी अपने लुक में जबरदस्त बदलाव करवाया। उनके चेहरे और स्टाइल में हुए बदलाव इतने बड़े हैं कि पुरानी फोटो देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। नाक, दांत, आईब्रो और स्किन टोन में हुए बदलाव ने मौनी को एकदम नया लुक दे दिया है। आइए जानते हैं कैसे मौनी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंका दिया।

मौनी रॉय का ट्रांसफॉर्मेशन

मौनी रॉय का चेहरा और बॉडी सालों में काफी बदल चुका है। उनके टीवी के दिनों की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों में मौनी का चेहरा पहले काफी अलग नजर आता है। मौनी ने अपने चेहरे और बॉडी पर कई बदलाव कराए हैं, जिनमें उनकी नाक, होंठ, आईब्रो, दांत और स्किन टोन शामिल हैं।

PunjabKesari

मौनी रॉय ने कौन-कौन सी सर्जरी करवाई

नाक की सर्जरी (नोस जॉब): मौनी की पुरानी नाक का शेप अलग था। उन्होंने नोज जॉब करवाई, जिससे उनकी नाक पतली और अब काफी अलग नजर आती है।

दांतों का बदलाव: पुरानी फोटो में उनके दांतों के बीच गैप दिखता था। अब उन्होंने इसे ठीक करवा लिया है, जिससे उनका स्माइल और परफेक्ट दिखता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: बॉर्डर एक्टर का 68 वर्ष में हार्ट अटैक से निधन

स्किन टोन और बोटॉक्स/लिप जॉब: मौनी ने लिप जॉब और बोटॉक्स भी करवाया है। इसके अलावा उनकी स्किन टोन में भी noticeable बदलाव आया है।

आईब्रो की सर्जरी: मौनी की पुरानी आईब्रो पतली और अलग शेप की थी। अब उन्होंने आईब्रो अपलिफ्ट और फिलर्स करवाए हैं, जिससे उनका चेहरा और आकर्षक नजर आता है।

पुरानी और नई फोटो में अंतर: मौनी की टीवी और फिल्मों की पुरानी फोटो देखकर अब उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। उनके चेहरे का शेप, दांत, आईब्रो और स्किन टोन में बदलाव उनके लेटेस्ट लुक में साफ नजर आता है।

PunjabKesari

लेटेस्ट लुक

मौनी रॉय की नई फोटो में उनका चेहरा और लुक पूरी तरह बदल चुका है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन वाकई शॉकिंग और देखने लायक है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static