Mouni Roy की 4 साल बाद टूट गई शादी, बिजनेसमैन पति ने पैसों के लिए दिया धोखा: Reports

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 01:52 PM (IST)

नारी डेस्क:  मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी को लेकर अफवाहें तब और तेज हो गईं, जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी के चार साल बाद इस कपल का कथित तौर पर तलाक हो गया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके कथित अलगाव की एक वजह चीटिंग हो सकती है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज नांबियार ने कथित तौर पर शोहरत पाने की चाहत में मौनी रॉय को धोखा दिया।  दावा तो यह भी है कि उन्होंने कथित तौर पर मौनी के पैसों का इस्तेमाल अपने निजी फ़ायदे के लिए किया।

PunjabKesari
हालांकि अब तक न तो मौनी और न ही सूरज ने अब तक तलाक़ की आधिकारिक पुष्टि की है, और न ही चीटिंग के आरोपों पर कोई सफाई दी है। उनके रिश्ते में खटास की अटकलें तब शुरू हुईं, जब फैंस ने देखा कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनकी शादी की कुछ तस्वीरें उनके प्रोफाइल से हटा दी गई थीं। उनके अकाउंट्स के स्क्रीनशॉट्स जल्द ही Reddit और Instagram पर सामने आ गए, जिससे फैंस उनके अलग होने की अटकलें लगाने लगे।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि मौनी के Instagram प्रोफाइल पर सूरज के साथ अभी भी कई तस्वीरें मौजूद हैं, लेकिन सूरज ने कथित तौर पर पहले शादी से जुड़ी कुछ पोस्ट डिलीट कर दी थीं और हाल ही में अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, यह जोड़ा पिछले कुछ हफ़्तों से अलग रह रहा था और सूरज उनके घर से बाहर चला गया था। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों का पहले ही तलाक़ हो चुका है, हालांकि किसी भी तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

PunjabKesari
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में शादी की थी। इस शादी में मलयाली और बंगाली, दोनों ही परंपराओं का पालन किया गया था। कहा जाता है कि यह जोड़ा 2019 में दुबई में नए साल के जश्न के दौरान अपने कुछ आपसी दोस्तों के ज़रिए मिला था और बाद में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इन सालों में वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी यात्राओं और निजी ज़िंदगी की झलकियां शेयर करते रहे और इस तरह वे ऑनलाइन सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाले सेलिब्रेटी जोड़ों में से एक बन गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static