इस बार बरसेगा जमकर पानी, 20 राज्यों में भारी बारिश, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल?
punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 04:43 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून 2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार भारत में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहने वाला है। जून से सितंबर तक के मानसून सीज़न में देश के लगभग 20 राज्यों में अच्छी बारिश होने के संकेत मिले हैं। IMD प्रमुख डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मानसून का यह सीज़न किसानों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरा हो सकता है।
मानसून की एंट्री और अवधि
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल से भारत में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके 1 जून से पहले ही आने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 सितंबर तक मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय रहेगा।
कितनी होगी बारिश?
IMD के मुताबिक, मानसून 2025 में 103% से 105% बारिश होने की संभावना है। यह बारिश "सामान्य से थोड़ी अधिक" मानी जाती है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो यह लगातार 10वां साल होगा जब मानसून सामान्य से ज्यादा बारिश देगा।
भारी बारिश: पश्चिम और मध्य भारत
किन राज्यों में होगी कितनी बारिश?
सामान्य या उससे अधिक बारिश वाले राज्य: दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान ,महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल
सामान्य से कम बारिश वाले राज्य: केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार
पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य (जैसे असम, मेघालय, त्रिपुरा आदि)
क्यों होगी ज्यादा बारिश इस साल?
IMD का कहना है कि इस साल मानसून पर किसी अल नीनो प्रभाव का असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह स्थिति न्यूट्रल रहेगी। इसके अलावा, यूरेशिया और उत्तरी गोलार्ध में इस साल जनवरी से मार्च के बीच बर्फबारी कम हुई, जिससे मानसून को अधिक ऊर्जा मिलेगी। साथ ही, हिंद महासागर डायपोल (IOD) की स्थिति भी स्थिर रहने की उम्मीद है, जो मानसून को सपोर्ट करती है।
मानसून 2025 का सीजन भारत के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है, जबकि गर्मी से परेशान आम लोगों को भी राहत मिलेगी। अब नजर इस बात पर है कि क्या यह पूर्वानुमान धरातल पर भी सटीक उतरता है।