120 रुपए से लेकर लाखों कमाने तक, जानिए कितनी प्रॉपटी की मालकिन हैं टीवी की डायन

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 11:46 AM (IST)

एक्ट्रेस मोनालिसा आज इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। आज जो मोनालिसा ने मुकाम और फेम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। एक वक्त एेसा भी था जब ब्रेड-बटर खाने के लिए भी मोनालिसा के परिवार के पास पैसे नहीं थे लेकिन आज वह करोड़ों की मालकिन है। आइए एक नजर डालते हैं मोनालिसा की लाइफस्टोरी पर। 

अंतरा बिस्वास कैसे बनी मोनालिसा?

100 से अधिक फिल्में कर चुकी मोनालिसा के रियल नेम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उताव-चढ़ाव देखें। मोनालिसा के पिता बिजनेसमैन थे और उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था, जिसकी वजह से उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे थे। घर की एेसी हालात देख कर मोनालिसा ने काम करने के बारे में सोचा। 15 साल की उम्र में घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मोनालिसा ने होटल में काम करना शुरू किया। उस वक्त मोनोलिसा को 120 रुपए मिलते थे। एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया था कि उन्होंने 3 साल अलग-अलग होटल में काम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

एक मुलाकात ने बदल दी जिंदगी

इसी बीच मोनालिसा की मुलाकात एक बंगाली प्रोड्यूसर से हुई। उन्होंने मोनालिसा को मॉडलिंग करने की सलाह दी। मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी होटल की नौकरी छोड़ दी। मॉडलिंग के साथ-साथ वह फिल्मों के लिए भी ऑडिशन देने लगी। किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्हें 18 साल की उम्र में पहली बंगाली फिल्म मिल गई। अपनी पहली फिल्म से मोनालिसा ने लोगों का दिल जीत लिया। फिर उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। मोनालिसा ने कई आइटम सॉन्ग किए। इस तरह मोनालिसा का भी वक्त बदल गया। 


रियलिटी शो बिग बॉस में की शादी 

मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा है। फेमस सीरियल नजर में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। यही से उन्हें डायन का नाम भी मिला क्योंकि उन्होंने सीरियल में डायन का रोल प्ले किया था। मोनालिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी है। बिग बॉस के घर में ही मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड व भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह से शादी की थी। फिर डांस रियलिटी शो नच बलिए में दोनों साथ दिखें थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

आज लाखों में फीस लेती हैं मोनालिसा

कभी 120 रुपए में गुजारा करने वाली मोनालिसा आज एक फिल्म के 5 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वही सीरियल में एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए लेती है। खबरों की माने तो टीवी पर डायन का रोल प्ले करने वाली मोनालिसा कुल  8 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। 

मुंबई में रहती हैं मोनालिसा 

करीब 10 साल किराए के मकान में रहने के बाद साल 2014 में मोनालिसा ने अपना खुद का घर खरीदा था। मोनालिसा के मुताबिक, मुंबई में घर खरीदा जैसे कि किसी बड़े सपने का पूरा होने जैसा है। इसी के साथ उन्होंने पिछले साल अपने लिए एक ऑडी कार खरीदी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static