मिलिंद सोमन से भी ज्यादा एक्टिव है उनकी मां, जमकर की स्किपिंग और लगाए पुश-अप्स

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 12:03 PM (IST)

मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वहीं एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सिर्फ मिलिंद ही नहीं बल्कि उनकी मां ऊषा और पत्नि अंकिता भी अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर की मां स्किपिंग और पुश-अप्स करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

एक्टर की पत्नी ने शेयर किया वीडियो

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कंवर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरूआत में मिलिंद सोमन की मां कहती हैं, 'हर किसी में एक वंडर वुमन है।' इतना कहने के बाद वह स्किपिंग करती और पुश-अप्स करती दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy)

 

वंडर वुमन हर किसी में है

अंकिता ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिख, 'जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैं वंडर वुमन से कितना प्यार करती हूं! जब मैंने अपने सास को वंडर वुमन के बारे में सबकुछ बताया तो उनका उसके बारे में यही कहना था और अब लगता है कि उन्हें सरा नंबर दिया जाना चाहिए। हम में से हर एक में एक वंडर वुमन है- ऊषा सोमन।' 

PunjabKesari

मिलिंद सोमन ने भी शेयर की थी वीडियो

ऊषा सोमन के इसस पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं। मिलिंद सोमन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ऊषा सोमन अपने 81वें जन्मदिन पर पुश-अप्स लगाते नजर आ रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static