प्रियंका चोपड़ा की मां का खूबसूरती का राज: साबुन नहीं, बस ये देसी उबटन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 12:33 PM (IST)

नारी डेस्क:  ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की मां, डॉ. मधु चोपड़ा, ने हाल ही में अपने ब्यूटी रूटीन का रहस्य साझा किया। उन्होंने बताया कि वे सालों से चेहरे पर साबुन या किसी भी तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं करतीं। उनका मानना है कि साबुन त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देता है, जिससे झुर्रियां और रूखापन जल्दी आ जाते हैं। मधु जी का यह देसी तरीका आज भी उनके चेहरे को युवा, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखता है। यही नुस्खा उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा भी अपनाती हैं।

साबुन क्यों नहीं लगातीं मधु चोपड़ा

डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि बाजार में मिलने वाले साबुन और फेस वॉश त्वचा के प्राकृतिक तेल छीन लेते हैं। यह समय से पहले त्वचा को बूढ़ा और रूखा बना सकता है। इसके बजाय उन्होंने हमेशा प्राकृतिक और घरेलू चीज़ों पर भरोसा किया है। उनकी इस आदत का असर उनकी उम्र के सातवें दशक में भी साफ दिखता है।

मां और सास की मदद से काम और बेटी को संभाल रही हैं प्रिंयका, तारीफ करते बोली - 'वो मेरा हर...'

घर पर बनाएं मधु चोपड़ा का देसी उबटन

अगर आप भी महंगे पार्लर और कॉस्मेटिक उत्पादों से थक चुके हैं, तो यह घरेलू उबटन आपकी त्वचा की रंगत बदल सकता है।

सामग्री

बेसन – 2 चम्मच
हल्दी – ½ चम्मच
ताजा दही – 1 चम्मच
अगर स्किन ड्राई है: ½ चम्मच मलाई
जरूरत अनुसार ठंडा दूध (घोलने के लिए)

ये भी पढ़ें: कोरियन लड़कियों के ये 6 डाइट सीक्रेट्स, बाल बनेंगे नेचुरली शाइनी और हेल्दी

बनाने की विधि

सभी सामग्री को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। उपयोग कैसे करें उबटन को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के नीचे के संवेदनशील हिस्से पर न लगाएं। 20 मिनट तक सूखने दें। फिर ताजे पानी से धो लें। इससे चेहरे की थकान दूर हो जाएगी और त्वचा ग्लोइंग दिखेगी। बेसन सूट नहीं करता? गेहूं का आटा इस्तेमाल करें। हल्दी ज्यादा फेयर स्किन पर पीली पड़ सकती है, हल्दी कम करें या नींबू का रस लें। मलाई से दाने निकलें? कद्दूकस किया टमाटर या आलू का रस डालें। यह उबटन त्वचा को अंदर से पोषण देता है और प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा भी अपनाती हैं माँ का नुस्खा

प्रियंका ने कई इंटरव्यू में बताया कि उनकी दमकती त्वचा का रहस्य उनकी माँ का यह देसी उबटन है। चाहे लॉस एंजेल्स की गर्मी हो या न्यूयॉर्क की ठंड, प्रियंका हफ्ते में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल करती हैं। वे इसे सर्वश्रेष्ठ नेचुरल एक्सफोलिएटर मानती हैं। डॉ. मधु चोपड़ा का यह नो-सोप फॉर्मूला दिखाता है कि खूबसूरती महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और घरेलू नुस्खों में छिपी है। आप भी इसे अपनाकर अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से पोषण और ग्लो दे सकते हैं।

टिप: किसी भी स्किन रूटीन को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static