‘मां के जाने बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, लगा था सब खत्म हो गया

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 11:45 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। साल 2018 में फिल्म ’धड़क’ से शानदार डेब्यू करने के बावजूद, जाह्नवी के अनुभव आसान नहीं थे। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले मां श्रीदेवी का निधन उनके लिए बेहद दर्दनाक था। इस व्यक्तिगत सदमे और फिल्म के बाद मिलने वाली आलोचनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत प्रभावित किया।

 डिप्रेशन और डर

जाह्नवी ने कहा कि उस समय उन्हें लगने लगा कि लोग उनसे नफरत करते हैं और उनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की बड़ी सफलता के बावजूद, वे उसे महसूस नहीं कर पाईं। मां की कमी और बाहरी आलोचनाओं ने उनके दिमाग में नकारात्मकता भर दी थी।

 पॉडकास्ट में जाह्नवी की भावुक बातें

हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में जाह्नवी ने बताया कि उनके लिए ईशान खट्टर के साथ डेब्यू करना बहुत इमोशनल अनुभव था। मां को खोने का गम और आलोचनाओं का दबाव उन्हें मानसिक रूप से तोड़ रहा था। जाह्नवी ने कहा, “जब भी कोई ‘धड़क’ की बात करता है, तो कहता है कि फिल्म ने बहुत पैसे कमाए और मैं उसमें अच्छी थी, लेकिन सच तो ये है कि फिल्म के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे लगने लगा था कि बस अब सब खत्म हो गया, लोग मुझसे नफरत करते हैं।”

Janhvi Kapoor की तरह  दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो Try करे उनके ये स्टाइलिश लुक

ये भी पढ़ें:  ‘सब डर गए थे…’ शादी के दिन बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

 मां श्रीदेवी का योगदान

जाह्नवी ने कहा कि उनकी जिंदगी की हिम्मत और आत्मविश्वास मां श्रीदेवी से ही मिलता था। मां के जाने के बाद उन्होंने वही उम्मीद दर्शकों से लगा ली। उन्होंने बताया कि वे चाहती थीं कि हर कोई उन्हें तुरंत स्वीकार कर ले, लेकिन ऐसा होना असंभव था। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ नेगेटिव बातों पर था। उन्हें यह एहसास तक नहीं हुआ कि ‘धड़क’ उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

 करियर की प्रगति

जाह्नवी कपूर ने अपने डेब्यू के बाद ’गुंजन सक्सेना’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘रूही’ और ‘गुड लक जेरी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनका डेब्यू फिल्म ’धड़क’, शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और यह 2016 की ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म ’सैराट’ की ऑफिशियल रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 110.11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। जाह्नवी जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के अपोजिट तेलुगु फिल्म ’पेड्डी’ में दिखाई देंगी, जो इस साल रिलीज होने वाली है।

PunjabKesari

जाह्नवी कपूर का अनुभव यह दिखाता है कि बॉलीवुड में सफलता के बावजूद मानसिक दबाव और व्यक्तिगत नुकसान किसी भी स्टार को प्रभावित कर सकता है। उनका खुलासा दर्शकों को यह समझने में मदद करता है कि फिल्मी करियर में चुनौतियों और भावनात्मक संघर्षों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static