रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मां बोली- मुझे नहीं चाहिए बेटे का शव, उसे मिल गई कर्मों की सजा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 12:35 PM (IST)
नारी डेस्क: बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की मां संध्या मंडल ने अपने बेटे का शव लेने या उसके अवशेष घर लाने से इनकार कर दिया। उन्होंने हैरानी भरा बेरुखापन दिखाया। यह घटना तब हुई जब दो पुलिस अधिकारी प्रभास की मौत की खबर देने मंडल के घर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Anshula की रिसेप्शन में हुई कुछ अजीब चीजें
मां बोली- मेरे बेटे को मिले उसे करे की सजा
उन्होंने ANI से कहा,-"दो पुलिसकर्मी मेरे घर आए ठीक उसी समय जब मैं सोकर उठी थी। उन्होंने कहा कि आपका बेटा मर गया है; क्या आप अस्पताल जाना चाहेंगी? उन्होंने कहा कि अगर मैं चाहूं तो उनके साथ जा सकती हूं। मैंने कहा- 'मैं नहीं जा सकती, मेरे पति बीमार हैं... मैं जाने की हालत में नहीं हूं... आप जो चाहें करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।' अपनी बात पर अडिग रहते हुए मां ने कहा कि उनके बेटे की मौत उसके कामों का ही नतीजा थी। उन्होंने कहा- "मेरे बेटे ने जो काम किया उसे उसकी सजा मिल गई। मैं अपने बेटे का शव नहीं लूंगी, न ही उसे स्वीकार करूंगी। मैं उसका शव घर नहीं लाऊंगी क्योंकि उसने कुछ भी अच्छा नहीं किया था।"
एनकाउंटर में मारा गया आरोपी
जब उनसे शव के बारे में पूछा गया, तो वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं और खुद को अपने बेटे के आपराधिक इतिहास से अलग रखा। संध्या मंडल ने आगे कहा,-"उसने बहुत बुरा अपराध किया उसे उसकी सजा मिल गई। आप जो चाहें करें... उसे मार दें या जो भी करना हो करें... मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं शव नहीं लाऊंगी।" पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रभास मंडल बुधवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार... (SP) यह घटना क्राइम सीन को फिर से बनाने (री-कंस्ट्रक्शन) के दौरान हुई।
यह भी पढ़ें: 36 साल की उम्र में ब्रिटिश सिंगर लॉरेन बेनेट का हुआ निधन, अकेली रह गई 6 साल की बेटी
तालाब में मृत मिली पीड़िता
पुलिस ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान, मंडल ने एक अधिकारी से सर्विस हथियार छीनने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। SP ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता शनिवार को लापता हो गई थी और बाद में एक तालाब में मृत पाई गई थी। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा और विरोध-प्रदर्शन हुआ। बारुईपुर पुलिस डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि जांच में काफी प्रगति हुई है और नाबालिग लड़की की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जादवपुर की सांसद सायनी घोष ने पहले कहा था कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है।

