इस Actor ने कहा- मैं PM मोदी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं...

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 04:40 PM (IST)

नारी डेस्क :  बॉलीवुड अभिनेता सुदेश बेरी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उन्हें कभी पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला, तो वह उनके पैर धोकर उसका पानी पीना चाहेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री को 'विष्णु का अवतार' भी बताया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सुदेश बेरी ने पॉडकास्ट में दिया बयान

फिल्म 'बॉर्डर' से लोकप्रिय हुए अभिनेता सुदेश बेरी ने यह बयान Accompany Akki पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दिया। बातचीत के दौरान होस्ट ने उनके एक पुराने वीडियो का जिक्र किया, जिसमें वह अपनी मां के पैर धोते नजर आए थे। इसी संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बता दें की सुदेश बेरी ने कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला, तो वह उनके पैर धोकर उसका पानी पीना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कभी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं की, लेकिन जिस तरह लोग भगवान को देखे बिना भी उनकी पूजा करते हैं, उसी तरह वह भी पीएम मोदी का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा के कारण नहीं, बल्कि व्यक्तिगत आस्था के कारण है।

PunjabKesari

पीएम मोदी को बताया 'विष्णु का अवतार'

बातचीत के दौरान सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'विष्णु का अवतार' बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, कुछ चीजों को शब्दों में नहीं, बल्कि केवल महसूस किया जा सकता है। सुदेश बेरी ने दावा किया कि आधुनिक भारत में भी 'पांच पांडव' हैं। उन्होंने इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिया। हालांकि, पांचवें नाम का उन्होंने खुलासा नहीं किया।

यें भी पढ़ें : अब दुल्हन नहीं कर पाएगी मेकअप! इस देश में शादी की रस्मों पर लगा बैन

 

CJP पर भी साधा निशाना

इंटरव्यू के दौरान सुदेश बेरी ने CJP की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केवल धरना-प्रदर्शन करने से समाज का भला नहीं होगा। उनके अनुसार, जरूरतमंदों के लिए अस्पताल, बच्चों के लिए पार्क और बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम जैसी सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। सुदेश बेरी के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इस बयान की आलोचना भी की। फिलहाल उनका यह बयान इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static