रेप के आरोप में बॉलीवुड डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 10:31 AM (IST)
नारी डेस्क: फ़िल्ममेकर शकील नूरानी, जो गोविंदा की फ़िल्म 'जोरू का गुलाम' के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं, उन्हें मालवानी पुलिस ने 8 अगस्त को एक 33 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ़्तार किया। पुलिस के अनुसार, नूरानी ने महिला को एक आने वाले फ़िल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने मालवानी में अपने घर बुलाया था। आरोप है कि उन्होंने वहां महिला का रेप किया।

मामले में यह आरोप भी शामिल है कि उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ दिया और बाद में एक कथित वीडियो के ज़रिए उसे धमकाया। मालवानी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ़्तारी के बाद, शकील नूरानी को मालवानी पुलिस ने बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया और उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

शकील की 'जोरू का गुलाम' 2000 में रिलीज़ हुई थी। इसमें गोविंदा के साथ दिवंगत कादर खान, ट्विंकल खन्ना और जॉनी लीवर ने काम किया था। उन्होंने 'बड़े दिलवाला' का निर्देशन भी किया है, जिसमें सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। । इसके अलावा शकील ने 'तेजाबः द एसिड ऑफ लव' का भी निर्देशन किया, जो 2005 में रिलीज हुई थी।

