असम बाढ़ में फंसी इस Actress की मां, रोते हुए बोलीं- सब कुछ खत्म हो...

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 05:59 PM (IST)

नारी डेस्क : असम में आई विनाशकारी बाढ़ ने लाखों लोगों की जिंदगी प्रभावित कर दी है। इस प्राकृतिक आपदा की मार टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के परिवार पर भी पड़ी है। एक्ट्रेस ने भावुक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां बाढ़ प्रभावित नजीरा इलाके में फंसी हुई हैं, जबकि उनकी दादी और चाची का घर पूरी तरह पानी में डूब गया है। वीडियो में देवोलीना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और रोते हुए मदद व दुआ की अपील करती नजर आईं।

मां के लिए छलका देवोलीना का दर्द

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि वह अब तक इस विषय पर इसलिए बात नहीं कर पाईं क्योंकि खुद को संभालना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने बताया कि शिवसागर और नजीरा वही जगहें हैं, जहां उनका बचपन बीता, उनका जन्म हुआ और उन्होंने अपनी स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने भावुक होकर कहा, मुझे पता था कि अगर मैं इस बारे में बोलूंगी तो टूट जाऊंगी। इसलिए अब तक चुप थी।

PunjabKesari

दादी और चाची का घर पानी में डूबा

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां फिलहाल नजीरा में सुरक्षित हैं, क्योंकि उनका पुराना घर अपेक्षाकृत ऊंचे इलाके में है। हालांकि, आसपास के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। देवोलीना के अनुसार, उनकी दादी और चाची का घर बाढ़ के पानी में डूब गया है और भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, सब कुछ खत्म हो गया है। वहां कुछ भी नहीं बचा। जो हालात हैं, उन्हें देखकर दिल टूट जाता है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

असम के कई जिलों में लगातार बारिश और नदियों के उफान के कारण बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि कई गांवों का संपर्क कट गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण मुश्किलें बनी हुई हैं।

फैंस से की प्रार्थना की अपील

वीडियो के अंत में देवोलीना भट्टाचार्जी ने सभी से अपने परिवार और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की। उनका यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उनके परिवार की सुरक्षा की दुआ कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static