Met Gala में भारतीय ग्लैमर का बोलबाला,3000 साल पुरानी परंपरा को नया रूप दे गईं सुधा

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 12:27 PM (IST)

नारी डेस्क: फैशन की सबसे बड़ी रात Met Gala 2026 में इस बार भारतीय हस्तियों ने एक बार फिर अपनी खास पहचान बनाई। दुनिया भर के सितारों के बीच जहां इंटरनेशनल फैशन का जलवा था, वहीं भारत की दो शख्सियतें हैदराबाद की बिजनेसवूमन Sudha Reddy और गुजरात की मोना पटेल ने अपने अनोखे अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया।

सुधा रेड्डी का 3000 साल पुरानी परंपरा से जुड़ा लुक

सुधा रेड्डी इस बार मशहूर डिजाइनर Manish Malhotra के कस्टम मिडनाइट ब्लू आउटफिट में नजर आईं। उनका पूरा लुक भारतीय कारीगरी और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल था। कॉर्सेट पर एंटीक गोल्ड जरी और जरदोजी की बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसमें ‘ट्री ऑफ लाइफ’ जैसा पैटर्न पूरे आउटफिट को रॉयल और एस्थेटिक बना रहा था। इसके साथ फ्लोई प्लीटेड स्कर्ट ने लुक में ग्रेस और मूवमेंट दोनों जोड़ दिए।

PunjabKesari

केप बना लुक की असली पहचान

सुधा के आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत उनका शीयर एम्ब्रॉयडर्ड केप रहा। इस पर पलापिट्टा, कल्पवृक्ष, सूर्य और चंद्र जैसे पारंपरिक मोटिफ्स बनाए गए थे। यह डिजाइन भारतीय टेक्सटाइल परंपरा को मॉडर्न रूप में पेश करता है। पूरा केप एक तरह से 3000 साल पुरानी कमलकारी कला का Modern वर्जन था, जिसने उन्हें रेड कार्पेट पर अलग पहचान दी।

सिंपल लेकिन Classy जूलरी लुक

अपने इस भारी-भरकम और डिटेल्ड आउटफिट के साथ सुधा ने जूलरी को बेहद सटल रखा। डायमंड स्टडेड नेकपीस और छोटे इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को बैलेंस किया। हाई पोनीटेल और मिनिमल मेकअप ने उनके पूरे लुक को और भी एलीगेंट बना दिया।मोना पटेल का आर्ट और साइंस से प्रेरित गाउन गुजरात की मोना पटेल ने इस बार अपने लुक से पूरी तरह अलग कॉन्सेप्ट पेश किया। उनका आउटफिट मशहूर फैशन हाउस Dolce & Gabbana की Alta Moda लाइन से कस्टम तैयार किया गया था। यह लुक Leonardo da Vinci की एनाटॉमी और ब्यूटी स्टडीज से प्रेरित था, जिसमें आर्ट, साइंस और फैशन का अनोखा फ्यूजन देखने को मिला।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Met Gala 2026 में जयपुर की Royal एंट्री ,दादी की साड़ी को राजकुमारी गौरवी ने बनाया गाउन

दो हिस्सों में बंटा यूनिक गाउन डिजाइन

मोना का गाउन दो हिस्सों में डिजाइन किया गया था। पहला हिस्सा “Veil of Genius” था, जिसमें शीयर केप पर दा विंची के स्केच जैसे प्रिंट्स नजर आए। वहीं दूसरा हिस्सा “Anatomy of Genius” था, जिसमें आइवरी शिफॉन गाउन को मानव शरीर की संरचना की तरह डिजाइन किया गया था। बैक पर सिल्क से बनी स्पाइन डिटेल और गोल्डन टच ने पूरे लुक को और भी आर्टिस्टिक बना दिया।

मिनिमल जूलरी के साथ स्टेटमेंट Look 

मोना ने अपने इस क्रिएटिव लुक को ज्यादा भारी न बनाते हुए जूलरी को बेहद मिनिमल रखा। डायमंड फ्लोरल इयररिंग्स, गोल्डन हेडगियर और स्टेटमेंट रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। उनका पूरा अंदाज़ एक कॉन्सेप्चुअल आर्ट पीस जैसा नजर आया।

PunjabKesari

भारतीय कला और फैशन का ग्लोबल प्रदर्शन

इस साल मेट गाला में सुधा रेड्डी और मोना पटेल ने साबित कर दिया कि भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन साथ मिलकर ग्लोबल मंच पर एक अलग पहचान बना सकते हैं। दोनों के लुक्स न सिर्फ फैशन स्टेटमेंट थे, बल्कि भारत की कला और विरासत की कहानी भी बयां कर रहे थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static