Met Gala 2026: मास्क लगाकर रेड कार्पेट पर उतरीं अनन्या बिड़ला, सबकी निगाहें ठहर गईं
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 10:31 AM (IST)
नारी डेस्क: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट Met Gala 2026 में इस बार इंटरनेशनल सितारों के साथ भारतीय हस्तियों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इसी बीच बिजनेसवूमन और सिंगर Ananya Birla ने अपने डेब्यू लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनका अंदाज़ बाकी सभी से अलग था चेहरे पर मास्क और पूरी तरह से ड्रामेटिक स्टाइल। उनका काले कपड़ों में स्टाइल कमाल का लगा, लेकिन लुक की हाइलाइट उनका मैटेलिक मास्क बन गया।
पहली ही झलक में छा गया अंदाज़
अनन्या बिड़ला ने अपने पहले मेट गाला अपीयरेंस के लिए ऐसा लुक चुना, जिसने उन्हें तुरंत सुर्खियों में ला दिया। आमतौर पर वह अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ हटकर करने का फैसला किया। उनका ऑल-ब्लैक आउटफिट और उस पर लगाया गया मेटैलिक मास्क उन्हें भीड़ से बिल्कुल अलग बना रहा था।

रिया कपूर की स्टाइलिंग का कमाल
इस खास मौके पर अनन्या ने मशहूर स्टाइलिस्ट Rhea Kapoor के साथ काम किया। रिया ने उन्हें इंटरनेशनल डिजाइनर Robert Wun के आउटफिट में स्टाइल किया। आउटफिट में शार्प टेलरिंग और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन का खूबसूरत संतुलन देखने को मिला, जिसने पूरे लुक को पावरफुल और यूनिक बना दिया।
ब्लेज़र में पेपलम ट्विस्ट
अनन्या के आउटफिट का ऊपरी हिस्सा ब्लैक ब्लेज़र-स्टाइल बॉडिस था, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया कि वह वेस्ट पर फिट होकर एक परफेक्ट आवरग्लास शेप दे। इसके निचले हिस्से में पेपलम स्टाइल की डिटेलिंग जोड़ी गई, जिससे ब्लेज़र को एक नया और स्टाइलिश टच मिला। डीप वी-नेक के साथ स्काई ब्लू शर्ट का कॉम्बिनेशन लुक में एक अलग ही एलिगेंस जोड़ रहा था।

ये भी पढ़ें: गोल्डन साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में श्वेता तिवारी का जलवा, फैंस बोले- आपके आगे बेटी भी फीकी
वॉल्यूमिनस स्कर्ट ने बढ़ाया ड्रामा
इस ब्लेज़र के साथ अनन्या ने फ्लोर-लेंथ प्लीटेड स्कर्ट पहनी, जिसमें हल्की चमक और बॉल गाउन जैसा फिनिश था। स्कर्ट की महीन प्लीट्स चलते वक्त खूबसूरत मूवमेंट पैदा कर रही थीं, जिससे पूरे लुक में ड्रामा और ग्रेस दोनों नजर आ रहे थे।
मेटैलिक मास्क बना सबसे बड़ा आकर्षण
अनन्या के इस लुक का सबसे खास हिस्सा उनका फ्यूचरिस्टिक मेटैलिक फेस मास्क रहा, जिसे आर्टिस्ट Subodh Gupta ने डिजाइन किया। यह मास्क इंडस्ट्रियल-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया था, जिसमें लेयर्ड और स्कल्प्चरल डिटेलिंग नजर आई। इसने उनके चेहरे को छुपाते हुए पूरे लुक को एक ‘वियरेबल आर्ट’ में बदल दिया।

मिनिमल जूलरी, मैक्सिमम इम्पैक्ट
लुक को ओवरडू न करते हुए जूलरी को बेहद सटल रखा गया। अनन्या ने अपने पर्सनल कलेक्शन से डायमंड चोकर पहना, जो उनके डीप नेक के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था। साथ ही Mehta & Sons के इयररिंग्स ने लुक को पूरा किया। उनकी मेटैलिक नेल आर्ट भी मास्क के साथ परफेक्टली सिंक हो रही थी। पहले ही डेब्यू में बनाई अलग पहचान मेट गाला में अक्सर सितारे अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं, लेकिन अनन्या ने अपने पहले ही अपीयरेंस में रिस्क लेते हुए एक स्टेटमेंट लुक चुना। उन्होंने दिखाया कि फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्ट, एटीट्यूड और एक्सप्रेशन का मेल भी हो सकता है।


