12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, चतुर्ग्रही योग से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 11:13 AM (IST)

नारी डेस्क : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण कर्क राशि में होगा। इस दौरान कर्क राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु की स्थिति से चतुर्ग्रही योग बनने की बात कही जा रही है। इसके अलावा सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना के अनुसार, इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जबकि कुछ के लिए करियर, नौकरी और कारोबार के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। खासतौर पर ग्रहण के बाद के 15 दिन इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

मेष राशि: करियर में मिल सकते हैं नए मौके

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण करियर के लिहाज से सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको नए अवसर और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बन सकती है। वहीं, प्रॉपर्टी, जमीन या वाहन से जुड़ा कोई फैसला भी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। निवेश करने से पहले हालांकि अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना बेहतर रहेगा।

PunjabKesari

सिंह राशि: अटके काम होंगे पूरे

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए यह सूर्य ग्रहण आपके लिए खास माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के प्रभाव से करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलने या कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ग्रहण के बाद के करीब 15 दिन आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रह सकते हैं।

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

कन्या राशि: नौकरी और इंटरव्यू में मिल सकता है फायदा

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू या नई जॉब का मौका मिल सकता है। इस समय मिले अवसरों को हाथ से जाने न दें। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक धन लाभ की उम्मीद करने के बजाय सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। किसी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ या भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

PunjabKesari

मीन राशि: कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी रचनात्मकता

मीन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रह सकता है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों में क्रिएटिविटी और नए आइडिया बढ़ सकते हैं, जिसका फायदा कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। आपको अपनी पसंद के मुताबिक परिणाम हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि करियर को लेकर कभी-कभी मन में असमंजस या उदासीनता रह सकती है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो सिंगल लोगों के लिए भी यह समय खास हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को रिश्ते से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

यें भी पढें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

सूर्य ग्रहण के बाद के 15 दिन क्यों हैं खास?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के बाद की अवधि इन चार राशियों के लिए महत्वपूर्ण रह सकती है। इस दौरान नौकरी, बिजनेस, नए प्रोजेक्ट, निवेश और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े फैसले सामने आ सकते हैं। हालांकि यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी बड़े आर्थिक, करियर या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले केवल राशिफल के आधार पर न लें और व्यावहारिक परिस्थितियों को भी जरूर ध्यान में रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static