CWG 2026: ग्लासगो में भारत के गलत नक्शे पर भड़कीं Boxer, रेस्टोरेंट में मचा बवाल
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:38 PM (IST)
नारी डेस्क : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। इसी बीच ग्लासगो से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने भारतीय दल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एक भारतीय रेस्टोरेंट में भारत का कथित गलत नक्शा देख कड़ी आपत्ति जताई और इसे तुरंत ठीक करने की मांग की।
रेस्टोरेंट के नैपकिन पर दिखा कथित गलत नक्शा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्सिंग मुकाबलों के बाद भारतीय खिलाड़ी ग्लासगो स्थित "मिस्टर सिंग्स इंडिया" रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे। वहां खिलाड़ियों की नजर टेबल पर रखे नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे पर गई। बताया गया कि उस नक्शे में पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) क्षेत्र को कथित तौर पर सही ढंग से नहीं दिखाया गया था। इसे देखकर असम से आने वाली लवलीना बोरगोहेन ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि भारत का नक्शा हमेशा सही और पूर्ण रूप में ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए।
An Indian restaurant in Glasgow has found itself in the middle of a controversy after hosting members of the Indian contingent following their successful campaign at the Commonwealth Games
.Glasgow restaurant sparks fury after leaving out Northeast from India map on its napkins… pic.twitter.com/hoJQq3QGYQ
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
अजय सिंह ने भी जताई नाराजगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी इस मामले को गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधन से संबंधित नैपकिन हटाने और सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की।
यें भी पढ़ें : मेरी मां ने दुनिया के ताने सुनकर मेरा साथ दिया, मैं ये मेडल अपनी मां को समर्पित करती हूं...
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना का प्रदर्शन
लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। असम की रहने वाली लवलीना इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह विश्व और एशियाई स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए कई पदक जीत चुकी हैं और भारतीय महिला मुक्केबाजी की प्रमुख खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

