Met Gala 2026 में जयपुर की Royal एंट्री ,दादी की साड़ी को राजकुमारी गौरवी ने बनाया गाउन

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:44 AM (IST)

 नारी डेस्क: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट Met Gala 2026 में इस बार इंटरनेशनल सितारों के साथ भारतीय हस्तियों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। बता दे कि  इस खास रात में जहां ईशा अंबानी और करण जौहर जैसे चेहरे नजर आए, वहीं जयपुर की शाही विरासत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राजकुमारी Gauravi Kumari और महाराजा Padmanabh Singh ने अपनी पहली ही उपस्थिति में ऐसा रॉयल स्टेटमेंट दिया कि पूरी दुनिया उनकी झलक देखती रह गई।

पहली बार मेट गाला में साथ नजर आए दोनों शाही चेहरे

गौरवी कुमारी और पद्मनाभ सिंह दोनों ने पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ शिरकत की। उनका अंदाज़ पारंपरिक और आधुनिकता का ऐसा मेल था, जिसमें भारतीय रॉयल्टी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। दोनों ने साबित किया कि शाही स्टाइल सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट भी हो सकता है।

PunjabKesari

दादी की साड़ी से बना राजकुमारी का खास लुक

गौरवी कुमारी का लुक इस पूरी रात का सबसे भावनात्मक और चर्चा में रहने वाला हिस्सा रहा। उन्होंने किसी बड़े डिजाइनर की बजाय अपनी दादी महारानी गायत्री देवी के कलेक्शन से एक पुरानी शिफॉन साड़ी चुनी। यह साड़ी हल्के गुलाबी रंग की थी, जिस पर बारीक सीक्वेंस वर्क किया गया था।
इस साड़ी को उन्होंने आधुनिक गाउन स्टाइल में ढालकर पहनाया, जिससे पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। उनके इस लुक में एक तरह की सादगी के साथ शाही गरिमा भी झलक रही थी।

ये  भी पढ़ें: Met Gala 2026: मास्क लगाकर रेड कार्पेट पर उतरीं अनन्या बिड़ला, सबकी निगाहें ठहर गईं

गहनों ने बढ़ाई शाही चमक

अपने इस खास लुक को पूरा करने के लिए गौरवी ने रूबी और अनकट डायमंड्स से बने गहने पहने। मोतियों और हीरों का यह संयोजन उनके आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खा रहा था। उनका यह अंदाज़ सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि महारानी गायत्री देवी को दी गई एक भावनात्मक श्रद्धांजलि भी माना जा रहा है।

PunjabKesari

महाराजा पद्मनाभ सिंह का क्लासिक और रॉयल अवतार

महाराजा पद्मनाभ सिंह का लुक भी किसी से कम नहीं था। उन्होंने गहरे नीले रंग के वेलवेट फैब्रिक से बना फुल-लेंथ कोट पहना, जिसे तैयार करने में 600 घंटे से ज्यादा का समय लगा बताया जा रहा है। उनके आउटफिट की बारीकी और शाही फिनिशिंग ने सबका ध्यान खींचा। कोट का बैक डिजाइन खास तौर पर चर्चा में रहा, जिसने उनके पूरे लुक को और भी भव्य बना दिया। उनका यह अंदाज़ शाही विरासत और आधुनिक फैशन का एक शानदार मिश्रण था। इस बार मेट गाला में जयपुर के इन दोनों शाही चेहरों ने साबित किया कि भारतीय रॉयल फैशन सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि आज भी ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहचान बना सकता है। उनका लुक न सिर्फ स्टाइलिश था, बल्कि भावनाओं और विरासत से भी जुड़ा हुआ था, जिसने उन्हें बाकी सभी से अलग खड़ा कर दिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static