मनोरंजन जगत से दुखद खबर: मशहूर एक्ट्रेस का निधन, MASH शो से मिली पहचान

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 12:50 PM (IST)

नारी डेस्क: मनोरंजन जगत में दुखद खबर आई है। एम्मी अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेत्री लोरेटा स्विट का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। लोरेटा स्विट अपने किरदार मेजर मार्गरेट ‘हॉट लिप्स’ हौलिहान के लिए खासतौर पर जानी जाती थीं, जो उन्होंने प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडी टीवी शो MASH में निभाया था। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस

लोरेटा स्विट का निधन उनके न्यूयॉर्क शहर स्थित घर पर हुआ। अभी उनके परिवार ने मौत के पीछे की सटीक वजह की घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। इस खबर के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

लोरोटा स्विट क्यों थीं खास?

लोरेटा स्विट ने अपने करियर में कई बेहतरीन टीवी शो और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता अमेरिकी टीवी शो MASH से मिली। यह शो 1972 से 1983 तक चला और कोरियाई युद्ध के दौरान के एक सैन्य अस्पताल की कहानी दिखाता था। इस शो में स्विट ने मेजर मार्गरेट ‘हॉट लिप्स’ हौलिहान का किरदार निभाया, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।

MASH शो की सफलता और अवॉर्ड्स

MASH को टीवी इतिहास के सबसे सफल और लंबे चलने वाले शो में से एक माना जाता है। इस शो के दौरान लोरेटा स्विट को दो बार ‘बेस्ट को-एक्ट्रेस’ के लिए एम्मी अवॉर्ड मिले और दस बार अन्य पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया। उनके निभाए गए किरदार में कठोर लेकिन देशभक्त नर्स की भूमिका ने दर्शकों का दिल जीता।

लोरेटा स्विट का यह किरदार टीवी इतिहास में अमर हो गया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत एक चमकदार सितारे को खो बैठा है। वे हमेशा अपने अभिनय और इस यादगार भूमिका के लिए याद रखी जाएंगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static