मनीषा रानी ने 'धुरंधर' के गाने पर दिखाए धमाकेदार डांस मूव्स, फैंस हुए दीवाने

punjabkesari.in Sunday, Dec 14, 2025 - 04:03 PM (IST)

नारी डेस्क:  बिहार की क्वीन मानी जाने वाली मनीषा रानी ने हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के गाने पर अपना शानदार डांस दिखाकर फैंस को दीवाना बना दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज इस समय हर जगह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने और परफॉर्मेंस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अब मनीषा रानी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

मनीषा रानी का डांस वीडियो

मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। यह गाना 'बिग बॉस 17' की आयशा खान पर फिल्माया गया है और इसका आइटम सॉन्ग लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। मनीषा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कैसी लगी शरारत? आग लगा दिया आपने आयशा खान।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

फैंस की प्रतिक्रियाएं

मनीषा के इस डांस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा "आपने कमाल कर दिया।" "आप आयशा को टक्कर दे रही हैं।" "मूव्स, एक्सप्रेशंस, मेकअप सब कुछ परफेक्ट।" कुछ फैंस ने तो यह भी कहा कि "धुरंधर में मनीषा रानी को भी लेना चाहिए था।"

पवन सिंह का मनीषा के घर आना

हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मनीषा रानी के घर पहुंचे थे। मनीषा ने इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया कि पवन सिंह मुंबई में मनीषा के घर आए और उनके हाथों का बना मछली-भात का लुत्फ उठाया। मनीषा ने कहा कि पवन को उनका यह खाना बहुत पसंद है, इसलिए वे पहले से फोन करके बता देते हैं ताकि मछली-भात तैयार हो। वीडियो में पवन सिंह बेहद सिंपल और सिक्योरिटी के साथ नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

मनीषा रानी की लोकप्रियता

मनीषा रानी अपने डांस और एक्टिंग के लिए फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। उनका यह नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके मूव्स और परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो ने यह भी साबित कर दिया कि मनीषा रानी फिल्म और म्यूजिक के क्रेज में किसी से कम नहीं हैं और फैंस उन्हें बड़े परदे पर भी देखना चाहते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static