Sweet Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं गुड़ के मखाने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 05:17 PM (IST)

मीठा भी कई लोगों को बहुत ही पसंद होता है। घर में 1-2 बार हफ्ते में मीठा भी जरुर बनता है। अगर आप एक तरह का मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो ये स्वादिष्ट मखाने की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। गुड़ के मखाने स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होंगे। इसमें कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गुड़ के मखाने आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकती हैं।  तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री 

मखाना - 2 कप 
गुड़ का पाउडर - 2 चम्मच 
घी - 3 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कर लें। 
2. फिर इसमें मखाने मिलाएं और अच्छे से पकाएं । 
3. मखानों को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। 
4. जैसे ही मखाने क्रिस्पी होने लगे को आप गैस बंद कर दें। 
5. गुड़ का मिश्रण तैयार करें। सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। 
6. इसके बाद इसमें गुड़ का पाउडर मिलाएं। अच्छे से इसे मिक्स कर लें। 
7. गुड़ को अच्छे से घुलने दें और एक सिरप जैसा मिश्रण तैयार कर लें। 
8. फिर पैन में रोस्ट किए हुए मखाने मिलाएं और गुड़ का मिश्रण मिला दें। 
9. इस बात का भी ध्यान रखें कि मखाने गुड़ के मिश्रण में अच्छे से मिल जाएं। 
10. अब गुड़े के मखाने को 3-4 मिनट के लिए पकाएं और गैस बंद कर दें। 
11. आपके स्वादिष्ट गुड़ के मखाने बनकर तैयार है। स्नैक्स के तौर पर सर्व करें। 

PunjabKesari


.


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static