Kashmiri Recipe: लंच में बनाएं स्वादिष्ट कश्मीरी स्टाइल राजमाह

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 04:01 PM (IST)

राजमाह हर किसी को बहुत ही पसंद आते हैं। हर कोई इसे बहुत ही चाव से खा लेता है। खासकर पंजाबी घरों में राजमाह बहुत पसंद किए जाते हैं। सेहत के अनुसार भी यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। आपने राजमाह पंजाबी स्टाइल में कई बार खाए होंगे। लेकिन इस बार आप राजमाह कश्मीरी मसालों के साथ बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

सामग्री 

राजमाह - 3 कप 
सोडा - 1 चम्मच 
घी - 1/2 चम्मच 
हींग - 1/2 चम्मच 
जीरा - 1 चम्मच 
सोंठ - 1 चम्मच 
दही - 2 कप 
कश्मीरी गर्म मसाला - 1 चम्मच 
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच 
नमक - 2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच 
हरी मिर्च - 3 
धनिया पाउडर - 2 चम्मच 
हरा धनिया - 1 कप 
पानी - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप सुबह उठकर राजमाह में सोडा मिला दें। 
2. फिर इसे 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 
3. तय समय के बाद आप राजमाह को पानी में से निकालकर अच्छे से धो लें। 
4. इसके बाद राजमाह को प्रेशर कुकर में डालकर कम से कम 15 मिनट के लिए उबालें। 
5. एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालकर पकाएं। 
6. फिर इसमें सोंठ, दही और अदरक मिलाएं। इन्हें अच्छे से भून लें 
7. इसके बाद इसमें नमक, मिर्च पाउडर और हरी मिर्च  मिलाएं। 
8. सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें राजमाह डाल दें। 
9. इसके बाद आप इसे 4-5 मिनट के लिए पकाएं। 
10. राजमाह के सारे मसाले मिक्स करके इसे 8-10 मिनट के लिए उबालें। 
11. आपके स्वादिष्ट कश्मीरी स्टाइल राजमाह बनाकर तैयार है। कश्मीरी गर्म मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें 
12. हरा धनिया के साथ गर्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static