घर पर बनाएं Spicy Watermelon

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 05:54 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों में ठंडा और रिफ्रेशिंग तरबूज हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अगर इसमें थोड़ा स्पाइसी ट्विस्ट जोड़ दिया जाए तो इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है। स्पाइसी वॉटरमेलन एक ऐसी यूनिक और चटपटी रेसिपी है, जो मीठे, खट्टे और तीखे स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती है। यह रेसिपी न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाती है, बल्कि पार्टी या स्नैक के तौर पर भी एकदम परफेक्ट है।

Servings - 4

PunjabKesari

सामग्री

इमली का गूदा – 40 ग्राम
रेड चिली सॉस – 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
कोरियन रेड चिली – 2 बड़े चम्मच
लेमन पेपर सीज़निंग – 2 छोटे चम्मच
तरबूज के स्लाइस – 400 ग्राम

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. एक बाउल में इमली का गूदा, रेड चिली सॉस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
2. अब एक प्लेट में कोरियन रेड चिली और लेमन पेपर सीज़निंग डालकर मिला लें।
3. तरबूज का एक स्लाइस लें, उस पर इमली वाला मिश्रण ब्रश की मदद से लगाएं।
4. इसके बाद उसे चिली सीज़निंग वाले मिश्रण में अच्छी तरह कोट करें।
5. तैयार है आपका स्पाइसी वॉटरमेलन, तुरंत सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static