महाशिवरात्रि पर भांग से बनाएं 2 खास रेसिपीज

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 10:16 AM (IST)

आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार है। ऐसे में लोग शिव पूजा व व्रत रखने के साथ भोलेनाथ को भांग चढ़ाते हैं। साथ ही भांग का प्रसाद के तौर पर सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए भांग की 2 खास रेसिपीज लेकर आए है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1. भांग ठंडाई रेसिपी

महाशिवरात्रि पर खासतौर पर लोग भांग की ठंडाई पीना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री-

दूध- 1 गिलास
पानी- 4 गिलास 
चीनी- 2 कप 
ताजा पत्तियां- भांग की 7-8 
बादाम की गिरी- 8-10 
खरबूज के सूखे बीज- 1 बड़ा चम्मच (बिना छिलके वाले)
खसखस- 1/2 बड़ा चम्मच 
सौंफ- 1/2 बड़ा चम्मच 
सूखी या ताजा गुलाब पत्तियां- 1/2 कप 
इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच 
साबुत काली मिर्च-1/2 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले 1 गिलास पानी में चीनी मिलाएं। 
2. दूसरे बर्तन में 1 गिलास पानी, बादाम, भांग की पत्तियां, खरबूज के बीज, काली मिर्च, सौंफ, गुलाब की पत्तियां और खसखस डालकर 2 घंटे अलग रख दें। 
3. तय समय के बाद सभी सामग्री को पीसकर पेस्ट बना लें। 
4. बाकी के 2 गिलास पानी को पेस्ट में मिलाकर कॉटन के कपड़े या छन्नी से छान लें। 
5. तैयार मिश्रण में चीनी वाला पानी, दूध और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। 
6. आपकी भांग की ठंडाई बन कर तैयार है। 
7. इसे भगवान शिव को चढ़ाने के बाद सर्व करके पीने का मजा लें। 

2. भांग पेड़ा रेसिपी 

आप चाहे तो भांग के पेड़े भी बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

भांग पेड़ा की सामग्री-

भांग पाउडर- 2 बड़े चम्मच 
मावा-1 कप 
चीनी- 1/2 कप 
घी- 1/2 कप 
पिस्ता- 2 बड़े चम्मच 

PunjabKesari

भांग पेड़ा बनाने का तरीका-

1. पैन में घी गर्म करके मावा व चीनी मिलाएं। 
2. चीनी के पूरी तरह घुलने पर इसमें भांग पाउडर व पिस्ता मिलाएं। 
3. मिश्रण को ठंडा करके पेड़ें याबर्फी का आकार दें। 
4. पेड़ों को फ्रिज में 2-3 घंटों तक ठंडा करके खाने का मजा लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static