फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के चार दिन बाद रणवीर सिंह फिर विवादों में, सिख समुदाय ने जताया विरोध

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 02:19 PM (IST)

नारी डेस्क:  आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। ओपनिंग डे पर ही इसने 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया और दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। लेकिन फिल्म के रिलीज़ के चार दिन बाद, यह विवादों में फंस गई है। सिख समुदाय ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई और मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

 सिख समुदाय ने क्यों जताई आपत्ति?

सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म में रणवीर सिंह के एक सीन ने सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस सीन में रणवीर सिंह को बढ़ी हुई दाढ़ी, हाथ में कड़ा और पगड़ी पहने हुए दिखाया गया है। सिख समुदाय का आरोप है कि इस सीन और लुक से सिखों और गुरु गोविंद सिंह का अपमान हुआ है। शिकायत शिवसेना के नेता और सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत कीर ने दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन हाउस से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।

PunjabKesari

पहले भी हो चुका है विवाद

यह कोई पहला मौका नहीं है जब ‘धुरंधर 2’ सिख समुदाय के निशाने पर आई है। फिल्म रिलीज़ से पहले भी सिख समुदाय ने शिकायत दर्ज कराई थी। विवाद का मुख्य कारण रणवीर सिंह का पगड़ी और दाढ़ी वाला लुक है, जिसे उन्होंने फिल्म में जसकिरत सिंह रंगी का रोल निभाते समय अपनाया। फिल्म के आखिरी सीन में रणवीर सिंह का यह लुक और हाथ में कड़ा पहनना सिख समुदाय के लिए संवेदनशील मुद्दा बन गया।

ये भी पढ़ें: रेड अनारकली में आयशा खान का रॉयल अंदाज, खूबसूरत लुक ने जीता फैंस का दिल

 फिल्म की कहानी और किरदार

फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का रोल निभाया है, जो पंजाब के एक छोटे गांव का रहने वाला है। उनके किरदार का यह लुक और शैली दर्शकों के लिए मनोरंजक है, लेकिन सिख समुदाय ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया। ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म के कुछ दृश्य और रणवीर सिंह का लुक सिख समुदाय के लिए विवादास्पद साबित हुआ है। अब यह देखना होगा कि प्रोडक्शन हाउस इस शिकायत पर कैसे प्रतिक्रिया देता है और सिख समुदाय की मांगों को लेकर क्या कदम उठाता है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static