Mahashivratri 2026: भारत ही नहीं, सरहद पार इन देशों में भी गूंजते है हर-हर महादेव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 05:26 PM (IST)

नारी डेस्क : महाशिवरात्रि का पर्व आते ही पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजने लगते हैं, मंदिरों में लंबी कतारें लगती हैं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि शिव भक्ति सिर्फ भारत तक ही सीमित है, लेकिन सच्चाई यह है कि भगवान शिव की आस्था सरहदों से कहीं आगे तक फैली हुई है।

महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को अत्यंत पावन माना गया है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। जो भक्त इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ और मां गौरा की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। यही कारण है कि यह पर्व न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

PunjabKesari

विदेशों में भी बसे हैं आस्था के प्रमुख शिव धाम

नेपाल: पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। बागमती नदी के तट पर स्थित यह धाम महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से भर जाता है। यहां दर्शन मात्र से मन को गहरा सुकून मिलता है।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपराजिता फूल से नौकरी-पैसा-शादी की परेशानी होगी दूर

 

मॉरिशस: गंगा तालाव (ग्रैंड बासिन)

मॉरिशस में स्थित गंगा तालाव शिव भक्ति का बड़ा केंद्र है। महाशिवरात्रि और सावन में यहां विशाल यात्रा निकलती है। श्रद्धालु कांवड़ लेकर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे भारत में किया जाता है।

PunjabKesari

श्रीलंका और बांग्लादेश

श्रीलंका के त्रिंकोमाली में स्थित कोनेश्वरम मंदिर एक प्राचीन शिव धाम है, जहां महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा होती है। वहीं बांग्लादेश में भी कई ऐतिहासिक शिव मंदिर हैं, जहां भक्त बड़ी श्रद्धा से दर्शन करते हैं।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

इंडोनेशिया और बाली

इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर और बाली द्वीप में भगवान शिव की पूजा अलग नाम और रूप में होती है, लेकिन आस्था उतनी ही गहरी है। महाशिवरात्रि के आसपास यहां भी विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।

PunjabKesari

अमेरिका: कैलिफोर्निया का शिव-विष्णु मंदिर

कैलिफोर्निया स्थित शिव-विष्णु मंदिर अमेरिका के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां भगवान शिव समेत कई देवी-देवताओं की पूजा होती है और महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

यें भी पढ़ें : शाम के समय भूलकर भी दान न करें ये 3 सफेद चीजें, वरना लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

 

शिव भक्ति की कोई सीमा नहीं

भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वे बिना भेदभाव अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। शायद यही वजह है कि उनकी भक्ति देश-विदेश हर जगह देखने को मिलती है। अगर आप महाशिवरात्रि 2026 पर विदेश में हैं, तो भी इन शिव धामों में जाकर भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static