महाकुंभ की वायरल गर्ल: मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू, गाने का पहला लुक आया सामने
punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 12:10 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मोनालिसा ने अपने पहले गाने की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका पहला लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
व्हाइट सूट में नजर आईं मोनालिसा
मोनालिसा इस म्यूजिक वीडियो में सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आएंगी। उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है और उनके लुक में कजरारे नैना, खुले बाल और बड़े झुमके उन्हें बेहद खूबसूरत बना रहे हैं। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक होगा, और मोनालिसा के फैंस उनके इस लुक को देखकर उनके दीवाने हो गए हैं।
फैंस ने की जमकर तारीफ
मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि "हमारे साथ बने रहें, हमारा नया ट्रैक जल्द ही आने वाला है।" फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी जमकर तारीफ की और मोनालिसा के इस पहले गाने का इंतजार और भी बढ़ा दिया है। मोनालिसा ने पहले ही अपने फैंस से यह अपील की थी कि वे इस म्यूजिक वीडियो को ढेर सारा प्यार दें। उनकी पहली म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।