शिव नवरात्रि में बाबा महाकाल का अद्भुत अवतार, शेषनाग धारण कर दिए दर्शन

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 12:56 PM (IST)

नारी डेस्क: मध्यप्रदेश की प्राचीन नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के तृतीय दिवस संध्या पूजन के पश्चात भगवान महाकालेश्वर ने शेषनाग धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर को इस अवसर पर मुकुट, मुंड माला, नागकुंडल एवं फलों की माला से विशेष श्रृंगार किया गया। 

PunjabKesari
महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान भगवान महाकालेश्वर 14 फरवरी तक प्रतिदिन विभिन्न स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर स्थित कोटितीर्थ तट पर प्रात: 8 बजे श्री गणेश पूजन एवं श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन किया गया। शिव नवरात्रि महोत्सव के तृतीय दिवस का शुभारंभ पूजन, अभिषेक एवं आरती के साथ हुआ। 

PunjabKesari
मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा भगवान महाकालेश्वर का एकादश-एकादशिनी रुद्रपाठ से अभिषेक किया गया। यह पूजन क्रम 14 फरवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगा। अपराह्न 3 बजे सांध्य पंचामृत पूजन के पश्चात भगवान महाकालेश्वर ने भांग श्रृंगार कर निराकार से साकार रूप धारण किया। सूत्रों ने बताया कि सोमवार 09 फरवरी को भगवान महाकालेश्वर श्री घटाटोप स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static