Maha Shivratri: जानिए राशि अनुसार महादेव को प्रसन्न करने के उपाय

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 11:20 AM (IST)

महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 11 मार्च दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव का अभिषेक, व्रत व पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के मुताबिक कुछ विशेष उपाय करने से जल्दी ही भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती है। माना जाता है इससे कुंडली के ग्रह शांत होकर मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। तो चलिए आज हम आपको राशि के अनुसार उपाय बताते हैं...

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के लोग जल में गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। फिर कनेर के फूल व लाल चंदन चढ़ाकर लाल पेड़े का भोग लगाएं। इससे आप की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस महाशिवरात्रि दही से शिव जी का अभिषेक करें। साथ ही उन्हें सफेद फूल, चावल, सफेद चंदन व शक्कर अर्पित करें। 

PunjabKesari

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह)

भगवान शिव का गन्ने के रस सेअभिषेक करके उन्हें मूंग और कुश अर्पित करें। इससे आप पर जल्दी शिव जी प्रसन्न होंगे। 

कर्क राशि (हू, हे, हो, डा, डी, डे, डू, डो)

शिव जी की कृपा पाने के लिए देसी घी से उनका अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को कच्चा दूध, चावल, शंख पुष्पी व सफेद आर्क चढ़ाएं। 

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)  

सिंह राशि के लोग जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर भगवान शिव को चढ़ाएं। मदार के फूल अर्पित करें। साथ ही गुड़ और चावल से तैयार खीर का भोग लगाएं। 

कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) 

कन्या राशि के लोग गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही भगवान जी को भांग, दूब घास, मूंग और पान चढ़ाएं। इससे आप पर महादेव की कृपा बनी रहेगी। 

तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के लोग महादेव को सुगंधित तेल या इत्र चढ़ाएं। फिर उन्हें दही, शहद, श्रीखंड का भोग लगाकर सफेल फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

ये लोग महाशिवरात्रि के पावन दिन पर भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें लाल रंग का फूल चढ़ाएं। साथ ही लाल रंग  की मिठाई का भोग लगाएं। 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के लोगों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उन्हें कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। फिर गेंदे के फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही बेसन व केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक करें। नीलकमल का फूल चढ़ाएं। साथ ही उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होगा। 

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लोग महाशिवरात्रि के पावन दिन पर शिवलिंग का तिल के तेल से अभिषेक करें। शमी के फूल चढ़ाकर उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का हल निकलेगा।  

PunjabKesari

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के लोग कच्चे दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। दही-चावल का भोग लगाएं। साथ ही भगवान शिव को पीली सरसों तथा नाग केसर चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static