धन-दौलत देने वाली 7 मूर्तियां, मां लक्ष्मी को सबसे प्रिय
punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2025 - 06:57 PM (IST)
नारी डेस्कः अच्छे लाइफस्टाइल को फॉलो करने के लिए पैसा आज के समय में सबसे जरूरी चीज है इसलिए तो लोग ऐसे कोई उपाय टोटता नहीं छोड़ते जिससे उनके घर पर मां लक्ष्मी की बरकत बनी रहे। वास्तु में विश्वास करते हैं तो घर में कुछ ऐसी मूर्तियां रखनी शुरू कर दें जो देवी लक्ष्मी की प्रिय बताई जाती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इसे धन-दौलत देने वाली मूर्तियां भी कहा जाता है। चलिए उन मूर्तियों के बारे में आपको बताते हैं।
कामधेनू गाय
शास्त्रों में कामधेनू गाय को सबकी मनोकामना पूरी करने वाली गाय कहा गया है। इसलिए कहा जाता है कि घर में कामधेनू गाय रखने से घर परिवार में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
सात घोड़ों की मूर्ति या तस्वीर
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगानी भी शुभ मानी जाती है। ये घोड़े आर्थिक संपन्नता, प्रगति, सफलता और ताकत का प्रतीक मानी जाती है जो करियर को बढ़ाने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है।
हाथी की मूर्ति
हाथी पर देवी लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद रहता है और इसे धन-वैभ्व का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए घर में हाथी की मूर्ति जरूर रखें।
कछुआ
विष्णु जी का दूसरा अवतार कूर्म था और जहां विष्णु होते हैं वहां लक्ष्मी जी का वास जरूर होता है। इसलिए घर में लक्ष्मी जी का वास चाहते हैं तो किसी भी धातु का बना कछुआ जरूर रखें।
हंस की तस्वीर
घर में हंस की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहती है। परिवारिक सदस्यों के बीच प्यार और सुख शांति बनी रहती है।
उल्लू
घर में उल्लू की तस्वीर या मूर्ति रखना भी अच्छा माना जाता है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है इसलिए उल्लू पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।
क्रिस्टल का पिरामिड
घर में क्रिस्टल का पिरामिड रखना भी अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं रहती।